ये अच्छी आदतें भी पहुंचा सकती हैं नुकसान, बचने के लिए रखें ये ध्यान....
कीटाणुओं से बचे रहने के लिए हैंड सैनिटाइजर जैसी चीजें आ गई हैं और इन्हें इस्तेमाल करना भी अच्छा है लेकिन ज्यादा नहीं।

X
haribhoomi.comCreated On: 20 Sep 2015 12:00 AM GMT
ऐसी कई अच्छी आदतें हैं जिन्हें अपना कर आप स्वस्थ रह सकते हैं लेकिन कहते हैं न किसी भी चीज की अति नुकसानदेह है। ऐसा ही है इन आदतों के साथ भी जिन्हें ज्यादा कर लेने से उल्टा आपको नुकसान पहुंचता है। क्योंकि आप इन्हें रोजमर्रा की जिंदगी में करते भी हैं।
.jpg)
पानी पीना सेहत के लिए अच्छा है लेकिन जरूरत से ज्यादा पानी पीने से शरीर के अंदर के तरल पदार्थ और पतले होने लगते हैं और सोडियम की मात्रा कम हो जाती है। ऐसा होने से सेल सूजने लगते हैं और कोमा तक में जाने की स्थिति आ सकती है। इसलिए अपनी उम्र, वजन और डायट के हिसाब से पानी पिएं।
.jpg)
दांत साफ रखना बेशक जरूरी है लेकिन उससे भी ज्यादा जरूरी है सही तरीके से ब्रश करना। दांत ज्यादा चमकाने के चक्कर में अगर आप बहुत जोर-जोर या ज्यादा बार दांत घिसते हैं तो इससे मसूड़े और एनामेल खराब होते हैं और खून निकलने लगता है। दिल की बीमारियां और बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल कम करने में मेवे फायदेमंद हैं और इससे वजन भी बढ़ता है लेकिन अगर आप वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं तो इन्हें ज्यादा मात्रा में खाने से बचें। खासकर मेवे में नमक डाल कर ज्यादा न खाएं क्योंकि यह ब्लड प्रेशर बढ़ाते हैं।
.jpg)
वर्कआउट करने से पहले स्ट्रेचिंग यानि शरीर का खिंचाव अच्छा होता है तो ऐसा नहीं है। ज्यादा स्ट्रेच करने से मांसपेशियां ढीली पड़ने लगती हैं और जल्दी चोटिल हो सकती हैं। बहुत देर तक पैरों-हाथों को एक ही अवस्था में स्ट्रेच कर के रखने से बचें क्योंकि इससे जोड़ों पर जोर पड़ता है।
.jpg)
कीटाणुओं से बचे रहने के लिए हैंड सैनिटाइजर जैसी चीजें आ गई हैं और इन्हें इस्तेमाल करना भी अच्छा है लेकिन ज्यादा नहीं।इसे हर वक्त इस्तेमाल करने से कीटाणुओं को भी इसकी आदत हो जाती है और उन पर इसका असर कम होने लगता है। आपको संक्रमण हो सकता है, साथ ही त्वचा भी खुरदुरी पड़ सकती है। स्मूदी पीना तभी अच्छा है अगर नियंत्रित मात्रा में पिएं, जैसे दिन में केवल एक गिलास। ज्यादा स्मूदी पीने से आंतों और गैस की परेशानी पैदा कर सकता है क्योंकि इसमें फाइबर होता है और ज्यादा फाइबर खाने से शरीर भी फूल सकता है।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story