लड़कों की तुलना में लड़कियां 19 गुना ज्यादा बात करती हैं: रिसर्च
लड़कियां एक दिन में 20 हजार शब्द का इस्तेमाल करती हैं

X
haribhoomi.comCreated On: 15 Dec 2016 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. हमने अधिकांश लोगों को ये कहते सुना होगा कि लड़कियों की बातें कभी खत्म नहीं होती हैं। लड़कियां अगर एक बार बोलना या बातें करना शुरु कर दें तो फिर ये जल्दी चुप नहीं होती हैं। आखिर लड़कियां लड़कों के मुकाबले इतना अधिक क्यों बोलती हैं? इस बात का खुलासा हो गया है।
हाल ही में यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड के शोधकर्ताओं ने एक रिसर्च किया है। इस शोध से इस बात का पता चला है कि लड़कियां लड़कों के मुकाबले ज्यादा गॉसिप करती हैं इसकी वजह 'लैंग्वेज प्रोटीन' है। जी हां- लड़कियों की आदत पैदायशी होती हैं। रिपोर्ट के अनुसार लड़कियों के दिमाग में 'फॉक्सपी2' नाम का लैंग्वेज प्रोटीन 30 फीसदी अधिक होता है।
रिसर्चर्स का कहना है कि किसी भी बात को हवा की तरह फैलाने में महिलाएं वक्त नहीं लेती हैं। किसी भी बात को या किसी सोशल सिचूएशन को लड़कों की तुलना में लड़कियां ज्यादा तेजी से फैलाती हैं। इतना ही नहीं रिसर्चर्स ने इस बात का भी दावा किया है कि लड़कों के मुकाबले लड़कियां 19 गुना ज्यादा बात करती हैं। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि लड़कियां एक दिन में 20 हजार शब्द का इस्तेमाल करती हैं तो वहीं लड़के एक दिन में सिर्फ 13 हजार शब्द कहते हैं।
आपको यह जानकर हैरानी होगी कि एक तरफ लड़के पैदा होने के बाद जल्दी बोलना नहीं सीखते यानी लड़के बोलने में वक्त लगाते हैं तो वहीं दूसरी तरफ लड़कियां केवल डेढ़ साल के अंदर ही बोलना शुरू कर देती हैं। रिसर्च में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि 20 महीने की बच्ची का जो शब्द ज्ञान होता है वह उनके उम्र के लड़कों के मुकाबले तीन गुना ज्यादा होता है।
साभार- dailymail
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story