रेसिपी: अब पालक की ग्रेवी के साथ बनाएं ''गट्टे की सब्जी''
पालक ज्यादातर सर्द मौसम में खाना पसंद किया जाता है। लेकिन इस मौसम में भी आप पालक के साथ एक्सपेरिमेंट करके अलग-अलग तरह की डिशेज बना सकती हैं।

X
सुमन अग्रवाल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 28 March 2018 4:00 PM GMT
पालक ज्यादातर सर्द मौसम में खाना पसंद किया जाता है। लेकिन इस मौसम में भी आप पालक के साथ एक्सपेरिमेंट करके अलग-अलग तरह की डिशेज बना सकती हैं। इसलिए हम आपके लिए लेकर आए हैं, गट्टे की सब्जी के साथ पालक का ट्विस्ट। आप गट्टे की सब्जी में पालक की ग्रेवी बनाकर ये नई डिश ट्राई कर सकती हैं। जानें रेसिपी-
'गट्टा पालक ग्रेवी' के लिए सामग्री
गट्टे के लिए
- बेसन: 1 कप
- नमक: 1/2 छोटा चम्मच
- लाल मिर्च पावडर: 1/4 छोटा चम्मच
- हल्दी पावडर: 1/4 छोटा चम्मच
- मोयन के लिए तेल: 2 बड़े चम्मच
- पानी: आवश्यकतानुसार
- तेल: तलने के लिए
ग्रेवी के लिए
- पालक की प्यूरी: 1 कप
- कसूरी मेथी: 2 बड़ा चम्मच
- देसी घी: 1 बड़ा चम्मच
- जीरा: 1 छोटा चम्मच
- हींग: 1 चुटकी
- टमाटर प्यूरी: 2 चम्मच
- दही: 1/4 छोटा कप
- मक्के का आटा: 1 बड़ा चम्मच
- मलाई: 1 छोटा चम्मच
- नमक: स्वादानुसार
- लालमिर्च पावडर: स्वादानुसार
- नींबू का रस: स्वादानुसार
- तड़के के लिए: जीरा, हींग, लाल मिर्च पावडर
विधि
- गट्टे की सभी सामग्री मिलाकर मुलायम आटे की तरह गूंथ लें।
- 10-15 मिनट के लिए अलग रख दें।
- आटे की लोइयां तोड़कर लंबे रोल्स बनाएं।
- गर्म पानी में नमक और तेल डालकर रोल्स को अच्छी तरह उबालें।
- छलनी से पानी को रोल्स से अलग कर लें।
- ठंडा होने पर टुकड़ो में काट कर गर्म तेल में तल कर रख लें। गट्टे तैयार हैं।
यह भी पढ़ें: मसूर दाल कबाब रेसिपी: मिनटों में ऐसे बनाएं क्रिस्पी-कुरकुरे कबाब
- पालक ग्रेवी के लिए एक पैन में घी गर्म करके हींग, जीरा भूनें, टमाटर प्यूरी डालें और अच्छी तरह भून लें।
- पालक प्यूरी डालें, इसके ऊपर से मसली कसूरी मेथी, नमक और लालमिर्च पावडर डालकर लगातार चलाती रहें, 3-4 मिनट तक पका लें।
- दही, मक्के के आटे और मलाई को मिक्सी में चलाकर पालक प्यूरी में डालें, 5-7 मिनट तक चलाते हुए पकाएं।
- ऊपर से स्वादानुसार नीबू का रस मिलाएं।
- पालक ग्रेवी में तैयार गट्टे डालकर जीरा, हींग, लाल मिर्च पावडर का तड़का डालकर पकाएं।
- रोटी या परांठे के साथ गर्मा-गर्म सर्व करें।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story