मोटापे से लेकर दिल की बीमारी के लिए फायदेमंद है ''लहसुन की चाय'', जानें फायदे
Garlic Tea Benefits: अभी तक आपने अदरक की चाय, मसाला चाय या ग्रीन टी के बारे में ही सुना होगा। अलग-अलग वैरायटी वाली चाय पीने के अलग-अलग फायदे होते हैं।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 21 Feb 2018 10:59 AM GMT
Garlic Tea Benefits
अभी तक आपने अदरक की चाय, मसाला चाय या ग्रीन टी के बारे में ही सुना होगा। अलग-अलग वैरायटी वाली चाय पीने के अलग-अलग फायदे होते हैं।
लेकिन क्या आपने पहले कभी लहसुन का इस्तेमाल चाय बनाने के लिए किया है। जी हां, लहसुन वाली चाय पीने के बहुत से लाभ होते हैं।
वैसे भी लहसुन में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को तमाम बीमारियों से दूर रखते हैं। जानिए लहसुन वाली चाय कैसे बनती है और इसके क्या-क्या फायदे होते हैं-
लहसुन वाली चाय पीने के फायदे
- सुबह-सुबह खाली पेट लहसुन वाली चाय पीने से मेटाबोलिज्म ठीक रहता है पाचन तंत्र सुचारू रहता है।
- हृदय रोगियों के लिए लहसुन वाली चाय फायदेमंद होती है। इसके सेवन से दिल की बीमारियां ठीक होती है।
- लहसुन वाली चाय पीने से ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है।
- मोटापे से परेशान लोगों के लिए लहसुन की चाय कारगर होती है।
- सुबह खाली पेट लहसुन की चाय पीने से यह शरीर की एक्स्ट्रा फैट को घटाती है।
- साथ ही यह शरीर में इम्युनिटी को बढ़ा कर रोगों से भी दूर रखने में सहायक होती है।
- लहसुन वाली चाय पीने से सर्दी-जुकाम जल्द ठीक हो जाती है।
- लहसुन वाली चाय शरीर के कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करती है और शुगर भी कंट्रोल में रखती है।
यह भी पढ़ें: महिलाओं के पीरियड्स से जुड़े ये हैं 6 मिथक, जानें इनके पीछे की सच्चाई
ऐसे बनती है लहसुन की चाय
- सबसे पहले पानी को उबाल लें।
- इसके बाद इसमें अदरक-लहुसन का पेस्ट बना कर डालें।
- इसे 15 मिनट तक धीमी आंच पर अच्छे से पकाएं।
- पकने के बाद इसे 10 मिनट के लिए रख दें।
- इसके बाद इसे छन्नी से छान कर इसमें एक चम्मच नींबू का रस और एक चम्मच शहद मिलाएं।
- इस तरह तैयार है लहसुन वाली चाय।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story