रोजाना की बीमारियों से हैं परेशान, तो लहसुन है एकमात्र रामबाण
इसके तेल के इस्तेमाल से शरीर के घाव या जख्म जल्दी ठीक हो जाते हैं।

X
Pritika raiCreated On: 24 May 2016 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. गर्मी हो या सर्दी का मौसम हर घर में बिमारियों का आना-जाना तो लगा ही रहता है। इन सब बिमारियों से बचने के लिए हमें घर से लेकर डॉक्टर के क्लीनिक तक की दौड़ लगानी पड़ती है। लेकिन शायद आप ये नहीं जानते कि इस रोजमर्रा की होने वाली बीमारी का ईलाज आपके घर में ही है।
जी हां- हम बात कर रहे है घर में बनने वाले खाने में इस्तेमाल होने वाले लहसुन की। इसकी तीखी गंध होने के कारण सादा खाने से लोग परहेज करते हैं। वास्तव में लहसुन की इस तेज गंध का कारण इसका एक परिवर्तनशील तेल है। इसके तेल का इस्तेमाल शरीर पर घाव या जख्म हो जाने पर किया जाता है।
इतना ही नहीं लहसुन के तेल में एंटिसेप्टिक गुण होने के कारण यह भयानक महामारी के रोकथाम में भी असरदार है। यदि लहसुन को लगातार सही मात्रा में लिया जाए तो यह कई प्रकार की बिमारियों से बचाता है और वह भी बिना किसी साइडइफेक्ट। इतना ही नहीं यह न केवल रक्तचाप बल्कि कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स को कम करता है इसके साथ ही खतरनाक बैक्टिरिया को मारने के लिए एक एंटिसेप्टिक के रूप में भी काम करता है।
आगे की स्लाइड्स में पढिए, खबर से जुड़ी अन्य जानकारी-
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलोकरें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story