रेसिपी: घर में ऐसे बनाएं टेस्टी-टेस्टी ''गाजर का हलवा''
ठंड का मौसम हो और गरमा-गरम गाजर का हलवा खाने को मिल जाए तो फिर क्या बात है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 11 Dec 2017 4:16 PM GMT
ठंड का मौसम हो और गरमा-गरम गाजर का हलवा खाने को मिल जाए तो फिर क्या बात है। सोचकर ही मुंह में पानी आ गया होगा। सर्दियां शुरू हो गई हैं ऐसे में मीठे में गाजर का हलवा तो बनना ही चाहिए।
कोई मेहमान आए या घर वालों के लिए ठंड में मुंह मीठा कराने का सबसे अच्छा ऑप्शन गाजर का हलवा ही होता है। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं, गाजर के हलवे की रेसिपी। जानिए कैसे बनता है गाजर का हलवा...
ऐसे बनाएं
- गाजर का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले मावा को कढ़ाई में धीमी आंच पर भून लें
- अब गाजर को कढाई में डाल कर गैस पर रखें और दूध मिलाएं
- गाजर को नरम होने तक पकने दें
- इसके बाद इसमें चीनी मिलाएं और थोडी-थोडी देर में चलाते रहें
- जब गाजर पानी छोड़ने लगे तो इसे हर 2 मिनट पर चलाते रहें
यह भी पढ़ें: सर्दियों में गरमा-गरम चटपटे व्यंजन का मजा लें, ये हैं 4 रेसिपी
- पानी सूखने तक गाजर को अच्छे से पकाएं
- अब पकी गाजर को घी डाल कर भूनें
- इसके बाद किशमिश, काजू और मावा मिला दें
- हलवे को चलाते हुये 2-3 मिनट तक पकाएं और गैस बंद कर दें
- गैस बंद करने के बाद इलाइची मिलाएं
- इस तरह तैयार है गाजर का हलवा
- ऊपर से नारियल डालकर सर्व करें
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story