Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

गर्मी में बच्चों की कूल ड्रिंक्स की फरमाइश पर बनाएं ये फ्रूट शेक, जानें बनाने का तरीका

इन दिनों गर्मी अपनी चरम सीमा पर है। ऐसे में हर वक्त कुछ न कुछ ठंडा-ठंडा खाने या पीने का मन करता है। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको चिया के बीजों के साथ बनने वाले फ्रूट शेक की रेसिपी बताने जा रहे हैं। कई फलों से बने इस फ्रूट शेक का मजा चिया के साथ दोगुना हो जाएगा। यह शेक टेस्टी होने के साथ-साथ बहुत हेल्दी है।

गर्मी में बच्चों की कूल ड्रिंक्स की फरमाइश पर बनाएं ये फ्रूट शेक, जानें बनाने का तरीका
X

इन दिनों गर्मी अपनी चरम सीमा पर है। ऐसे में हर वक्त कुछ न कुछ ठंडा-ठंडा खाने या पीने का मन करता है। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको चिया के बीजों के साथ बनने वाले फ्रूट शेक की रेसिपी बताने जा रहे हैं। कई फलों से बने इस फ्रूट शेक का मजा चिया के साथ दोगुना हो जाएगा। यह शेक टेस्टी होने के साथ-साथ बहुत हेल्दी है।

बच्चों के जिद करने पर आप उन्हें ये हेल्दी ड्रिंक बनाकर दे सकती हैं। ये ड्रिंक बच्चों को बहुत को बहुत पसंद आएंगे। वह बहुत चाव से इस शेक को न सिर्फ पीएंगे बल्कि पूरा गिलास खल्लास कर देंगे। जानें बनाने का तरीका...

फ्रूटी शेक विद चिया सीड्स के लिए सामग्री

  • कटे पके केले: 2
  • क्रश स्ट्रॉबेरी: 2 छोटे चम्मच
  • अनार का रस: 1 कप
  • ताजे नारियल का दूध: 1 कप
  • पिसी चीनी: 1 छोटा चम्मच
  • भीगे चिया सीड्स: 1 छोटा चम्मच
  • अनार के दाने: 2 छोटे चम्मच

विधि

  • केलों के साथ सभी सामग्री मिलाकर मिक्सी के ब्लेंडर में चलाकर स्मूद कर लें।
  • फ्रीज में ठंडा होने के लिए रख दें।
  • तैयार शेक को ताजे अनार के दानों, भीगे चिया सीड्स से सजाकर सर्व करें।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story