Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

ये है बच्चों को फ्रूट्स खिलाने का सबसे आसान तरीका, घर पर बनाएं ''फ्रूट कस्टर्ड''

गर्मी में फ्रूट कस्टर्ड सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। फ्रूट कस्टर्ड में टेस्ट में कूल और टेस्टी होते हैं। फ्रूट कस्टर्ड के नाम पर आप बच्चों को आसानी से फल खिला सकते हैं। कूल-कूल फ्रूट कस्टर्ड बच्चों को बहुत पसंद आएगा और वो इसे बहुत चाव से खाएंगे।

ये है बच्चों को फ्रूट्स खिलाने का सबसे आसान तरीका, घर पर बनाएं फ्रूट कस्टर्ड
X

गर्मी में फ्रूट कस्टर्ड सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। फ्रूट कस्टर्ड में टेस्ट में कूल और टेस्टी होते हैं। फ्रूट कस्टर्ड के नाम पर आप बच्चों को आसानी से फल खिला सकते हैं। कूल-कूल फ्रूट कस्टर्ड बच्चों को बहुत पसंद आएगा और वो इसे बहुत चाव से खाएंगे।

फ्रूट कस्टर्ड में आप कई तरह के फल डालकर बना सकते हैं। खाने के स्वीट डिश के रूप में फ्रूट कस्टर्ड शामिल करें, लंच या डिनर का स्वाद दोगुना हो जाएगा। साथ ही यह बच्चों के साथ बड़ों को भी खूब पसंद आएगा। जानें रेसिपी-

'फ्रूट कस्टर्ड' के लिए सामग्री

  • केला: 1
  • सेब: 2
  • पका आम: 1
  • अनार के दाने: 1 कटोरी
  • बारीक कटे ड्राय फ्रूट्स: 1 कटोरी
  • क्रीम: एक कप
  • पिसी चीनी: 1 टेबल स्पून
  • इलायची पावडर: 1/4 टी स्पून

विधि

  • सभी फलों को मध्यम आकार के टुकड़ों में काट लें।
  • अब क्रीम को एक बाउल में डालकर हैंड ब्लेंडर से चीनी और इलायची पावडर मिलाकर फेंट लें।
  • फेंटी हुई क्रीम में अनार को छोड़कर कटे फल और मेवा डालकर भली-भांति मिलाएं।
  • सर्व करते समय ऊपर से अनार के दाने डालें।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story