प्रेग्नेंसी में जरूर खानी चाहिए ये चीजें, बच्चे की सेहत पर पड़ता है अच्छा असर
गर्भावस्था के दौरान महिलाओं का खास ध्यान रखा जाता है। रहन-सहन से लेकर खाने-पीने तक हर चीज के मामले में गर्भवती महिला का विशेष ध्यान रखा जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए आवश्यक पोषण बहुत जरूरी होता है।

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं का खास ध्यान रखा जाता है। रहन-सहन से लेकर खाने-पीने तक हर चीज के मामले में गर्भवती महिला का विशेष ध्यान रखा जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए आवश्यक पोषण बहुत जरूरी होता है। ऐसे में ज्यादातर लोगों को ये मालूम नहीं होता है कि प्रेग्नेंसी में क्या खाएं और क्या न खाएं।
आज की इस रिपोर्ट में हम आपको उन चीजों को बताने जा रहे हैं, जिन्हें प्रेग्नेंसी में खाना बहुत फायदेमंद होता है।
प्रेग्नेंसी में इन चीजों को खाने से न सिर्फ महिला को फायदा होगा बल्कि उसके गर्भ में पल रहे शिशु को भी फायदा पहुंचेगा। जानें प्रेग्नेंसी में इन चीजों को खाना चाहिए।
अंडा
प्रेग्नेंसी के दौरान अंडे का सेवन फायदेमंद होता है। अंडे में पाए जाने वाले विटामिंस और मिनरल्स, महिला और शिशु दोनों के लिए लाभकारी होता है। गर्भवती महिला कच्चा या उबला कैसा भी अंडा खा सकती है।
साबुत अनाज
साबुत अनाज खाना बच्चे के लिए बहुत फायदेमंद होता है। दलिया, भीगी मूंग आदि सेहत के लिए अच्छा होता है। साबुत अनाज में आयरन और विटामिन की अच्छी मात्रा पाई जाती है।
बीन्स
गर्भावस्था में बीन्स का सेवन जरूर करना चाहिए। इसमें कैल्शियम, प्रोटीन और आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ये महिला और उसके शिशु के लिए लाभदायक होता है।
फल-सब्जी
गर्भावस्था में नियमित रूप से सीजनल फल और सब्जियां खानी चाहिए। गाजर, सेब, पालक आदि का सेवन करने से शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं।
विटामिन सी
प्रेग्नेंसी में ऐसी चीजों का सेवन जरूर करना चाहिए, जिसमें विटामिन सी की मात्रा अधिक हो। संतरा, टमाटर जैसे खट्टे फलों का सेवन लाभदायक होता है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App