Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

महिलाओं को क्यों होता है सिरदर्द, जानें 5 असली वजह...

Health Tips : आज की भागदौड़ और बिजी शेड्यूल की वजह से अक्सर सिरदर्द रहना है डेली रूटीन का हिस्सा बन गया है। लेकिन क्या आपको पता है कि महिलाओं को पूरूषों की तुलना में सिरदर्द की समस्या का ज्यादा सामना करना पड़ता है। इसके लिए घर और बाहर के कामों की जिम्मेदारी के अलावा कुछ खास कारण भी अहम भूमिका निभाते हैं। इसलिए आज हम आपको महिलाओं के बार-बार होने वाले सिरदर्द की वजह बता रहे हैं। जिन्हें जानकर आप उनकी सेहत का खास ख्याल रख पायेगें।

महिलाओं को क्यों होता है सिरदर्द, जानें 5 असली वजह...
X

Health Tips : आज की भागदौड़ और बिजी शेड्यूल की वजह से अक्सर सिरदर्द रहना है डेली रूटीन का हिस्सा बन गया है। लेकिन क्या आपको पता है कि महिलाओं को पूरूषों की तुलना में सिरदर्द की समस्या का ज्यादा सामना करना पड़ता है। इसके लिए घर और बाहर के कामों की जिम्मेदारी के अलावा कुछ खास कारण भी अहम भूमिका निभाते हैं। इसलिए आज हम आपको महिलाओं के बार-बार होने वाले सिरदर्द की वजह बता रहे हैं। जिन्हें जानकर आप उनकी सेहत का खास ख्याल रख पायेगें।

महिलाओं के बार-बार सिरदर्द होने की वजह...

1. तनाव, महिलाएं पुरूषों की अपेक्षा घर,परिवार और ऑफिस की जिम्मेदारियों की वजह से अक्सर तनाव का शिकार रहती हैं। लगातार और लंबे समय तक तनाव बने रहने से न सिर्फ सिरदर्द बल्कि सेहत पर भी बेहद बुरा असर पड़ता है। जिसकी वजह से महिलाएं अन्य बीमारियों का शिकार हो जाती है।

2. महिलाओं में हार्मोनल बदलाव होना एक सामान्य बात है, लेकिन कुछ महिलाओं में तनाव या अन्य किसी बीमारी की वजह से काफी तेजी से और बड़े स्तर पर हार्मोंस में बदलाव आता है। जिसकी वजह से भी महिलाओं को सिरदर्द की समस्या का सामना करना पड़ता है।

3.महिलाओं में सिरदर्द का एक प्रमु्ख कारण उनकी अनहेल्दी डाइट और गलत लाइफस्टाइल है। अधिकांश महिलाएं लंबे समय तक खाली पेट घर का काम करती रहती हैं। जिसकी वजह से पाचन तंत्र के कमजोर होने के साथ ही सिरदर्द की समस्या भी घेरने लगती है।

4. लगातार फोन पर कई घंटों तक बात करना, तेज आवाज में म्यूजिक सुनने या किसी परफ्यूम, गंध की वजह से भी महिलाएं अक्सर सिरदर्द का शिकार होती हैं।

5. शरीर में पानी की कमी और अपर्याप्त नींद की वजह से भी महिलाएं अक्सर सिरदर्द की समस्या से परेशान रहती हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story