Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

प्याज - लहसुन के बिना बनाएं कश्मीरी दमआलू, स्वाद में आएगा जबरदस्त मजा

बिना प्याज लहसुन के ग्रेवी वाली सब्जी सोचना तक मुश्किल होता है। लेकिन आपको बता दें कि बिना प्याज लस्सन के भी ग्रेवी वाली सब्जी बनाई जा सकती है। इसके लिए आप कश्मीरी दम आलू बना सकती हैं। यह कश्मीरी मसालों से बनी यह डिश काफी स्वादिष्ट होती है।

प्याज -लस्सन के बिना बनाएं कश्मीरी दमआलू, स्वाद में आएगा जबरदस्त मजा
X
कश्मीरी दमआलू रेसिपी (फाइल फोटो)

कुछ भारतीय घरों में प्याज लहसुन खाना तो दूर घर में लाया भी नहीं जाता है। वहीं बिना प्याज लस्सन के ग्रेवी वाली सब्जी सोचना तक मुश्किल होता है। लेकिन आपको बता दें कि बिना प्याज लस्सन के भी ग्रेवी वाली सब्जी बनाई जा सकती है। इसके लिए आप कश्मीरी दम आलू बना सकती हैं। यह कश्मीरी मसालों से बनी यह डिश काफी स्वादिष्ट होती है। इसी बीच आज हम आपको बिना प्याज के कश्मीरी दम आलू की रेसिपी बताने जा रहे हैं।

सामग्री

आलू - आधा किली छोटे

दही - एक कप

कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर - 3 चम्मच

सरसों का तेल - तीन चौथाई कप

हींग - चुटकीभर,

दालचीनी - 1

लौंग - 2

बड़ी इलायची - 1

जीरा - 1 चम्मच

सोंठ - 1 चम्मच

नमक - स्वादानुसार

विधी

- इसे बनाने के लिए सबसे पहले छोटे आलूओं को अच्छे से धोकर साफ कर लें और इन्हें नमक डालकर उबाल लें। - आलू उबालते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि आलू ज्यादा ना पकें।

- अब इसके बाद इसके छिलके को निकालकर टूथपिक की मदद से छेक करें और फिर सरसों के तेल में आलू को डीप फ्राई कर लें।

Also Read : पिज्जा बनाने के लिए नही पड़ेगी ओवन की जरूरत, कढ़ाई में बनाएं टेस्टी पिज्जा

- फिर एक बर्तन में दही फेंट कर अलग रखें और दूसरी कटोरी में लाल मिर्च का पाउडर, 2 चम्मच पीनी और मिलाकर स्मूद पेस्ट बनाएं।

- इसके बाद एक पैन को गैस पर गर्म करें और फिर इसमें दो चम्मच तेल डालें।

- फिर अब इसमें मिर्च और पानी का घोल मिलाकर डाल दें। इसके बाद अब इसमें फेंटा हुआ दही मिला दें।

- फिर अब धीमी आंच पर इसे चलाते हुए पकाएं और धीरे - धीरे पानी डालतो हुए चलाते रहें।

- इसके बाद इसमें एक चम्मच सौंफ का पाउडर डालें और साथ में लौंग, काली मिर्च, इलायची और तेज पत्ता, दालचीनी, जीरा डालें।

- फिर अब इसमें सोंठ डालें और फ्राई किए आलू डालकर चलाएं।

- इसके बाद अब इसमें नमक डालकर दस मिनट तक पकाएं।

तय समय के बाद गैस बंद कर दें। आपको कश्मीरी दम आलू तैयार है। इसे गर्मा गर्म रोटी के साथ सर्व करें।

और पढ़ें
Next Story