Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

ऐसे बनाएं बिना प्याज-लहसुन का पालक पनीर, खाने में लगता है बहुत लजीज

आज हम आपके लिए बिना प्याज लहसुन के पालक पनीर बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। यह खाने में बहुत ही टेस्टी लगता है। तो आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।

ऐसे बनाएं बिना प्याज-लहसुन का पालक पनीर, खाने में लगता है बहुत लजीज
X

आज हम आपके लिए बिना प्याज लहसुन के पालक पनीर बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। यह खाने में बहुत ही टेस्टी लगता है। तो आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।

सामग्री

पालक - 250 ग्राम

पनीर (टुकड़ों में कटा हुआ) - 200 ग्राम

जीरा - 1 चम्मच

लौंग - 3-4

दालचीनी - 3-4 टुकड़ा

काली मिर्च - 5-6 साबुत

तेजपत्ता - 1

अदरक - 1 इंच

टमाटर - 1 इंच

हरी मिर्च - 2

हल्दी - 1/2 चम्मच

लाल मिर्च पाउडर - 1 चम्मच

धनिया पाउडर - 1 चम्मच

गरम मसाला - 1 चम्मच

नमक - स्वादानुसार

पानी - जरूरत के अनुसार

तेल - आवश्यकतानुसार

तड़के के लिए

घी - 1 बड़ा चम्मच

जीरा - 1/4 चम्मच

कसूरी मेथी - 1/2 चम्मच

देगी लाल मिर्च - 1/2 चम्मच

विधि

- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले पालक के पत्तों को साफ कर अच्छे से धो लें।

- इसके बाद मीडियम आंच पे एक पैन में पानी और पालक डाललर 10-15 मिनट तक उबाल लें।

- फिर तय समय के बाद गैस बंद कर पालक को ठंडा कर लें और फिर इसे पीस लें।

- पालक पीसते समय ही इसमें अदरक, हरी मिर्च और टमाटर डालें।

- इसके बाद अब मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम करके इसमें जीरा, तेजपत्ता, लौंग, दालचीनी और काली मिर्च डाल दें।

- इन्हें 2-4 मिनट भूनकर पालक का पेस्ट डालें।

- जरूरत के अनुसार पानी भी डाल दें।

- हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर मिक्स करें।

- पालक को 5-7 मिनट तक पकाएं और फिर इसमें पनीर डाल दें.

- ग्रेवी के तैयार हो जाने के बाद इसमें गरम मसाला मिलाएं और इसे अच्छे से मिक्स करें।

- फिर 5 मिनट बाद गैस बंद कर दें।

- फिर अब तड़के के लिए तड़का पैन में घी गरम करें।

- घी के गरम होते ही जीरा डालें और इसके चटकते ही कसूरी मेथी डाल दें।

- मेथी को जरा सा भून जाने के बाद देगी मिर्च डालते हुए तड़के को पालक पे डाल दें।

आपका बिना प्याज-लहसुन वाला पालक पनीर तैयार है।

और पढ़ें
Next Story