नहीं खा सकते Non Veg तो ट्राई करें चने के कबाब, बनाना भी है आसान
दातर लोग काले चने को उबालकर या मसाले में भून कर खाते हैं। वहीं अगर आप इसे खाकर बोर हो गए हैं तो इस बार आप कुछ नया ट्राई कर सकती हैं। इसके लिए आप काले चने के कबाब बना सकती हैं। यह बनाने में भी काफी आसान होते हैं। आज हम आपको काले चने बनाने का तरीका बताएंगे।

स्नैक्स में बनाकर खाएं आलू पनीर कबाब, जानें इसे बनाने की लजीज रेसिपी (फाइल फोटो)
काले चने सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इसमें ऐसे कई तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को फायदा पहुंचाते हैं। ज्यादातर लोग इसे उबालकर या मसाले में भून कर खाते हैं। वहीं अगर आप इसे खाकर बोर हो गए हैं तो इस बार आप कुछ नया ट्राई कर सकती हैं। इसके लिए आप काले चने के कबाब बना सकती हैं। यह बनाने में भी काफी आसान होते हैं। आज हम आपको काले चने बनाने का तरीका बताएंगे। आइए जानते हैं काले चने के कबाब बनाने की रेसिपी।
सामग्री
काले चने- 250 ग्राम
ब्राउन ब्रेड- 3-4 स्लाइस
नमक- स्वादानुसार
प्याज-1 (बारीक कटा हुआ)
लहसुन- 3-4 कलियां
अदरक- 1/2 इंच टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
हरी मिर्च- 2 (बारीक कटी हुई)
धनिया- 1 बड़ा चम्मच (बारीक कटा हुआ)
गरम मसाला- 1 छोटा चम्मच
तेल- तलने के लिए
विधी
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले काले चने को करीब 5 घंटे तक पानी में भिगो कर रखें।
Also Read: चेहरे को Attractive बनाने के लिए इनमें से एक चीज जरूर खाएं
- इसके बाद आप इसे मिक्सी में डालें और थोड़ा-सा पानी डालकर इसे पीस लें।
- अब एक बाउल में चने का पेस्ट और बाकी की चीजें मिलाएं।
- तैयार इस मिक्सचर को 5-10 मिनट के लिए अलग रख दें।
- फिर अब नॉनस्टिक तवे पर तेल गर्म करें और कबाब बनाकर तवे पर दोनों तरफ से तलें।
- आपके कबाब तैयार हैं। इसे आप एक प्लेट में निकालें और पुदीने की चटनी और टोमैटो सॉस के साथ सर्व करें।