Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

शाम की चाय के साथ खाएं उड़द दाल के समोसे, जानें इसे बनाने की रेसिपी

आपने अक्सर उड़द की दाल की कचौड़ियां खाई होंगी। लेकिन आज हम आपको उड़द की दाल के समोसे बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं उड़द की दाल के समोसे बनाने के तरीके।

शाम की चाय के साथ खाएं उड़द दाल के समोसे, जानें इसे बनाने की रेसिपी
X

 उड़द दाल के समोसे रेसिपी (फाइल फोटो)

अक्सर लोग शाम की चाय के साथ स्नैक्स खाना पसंद करते हैं। जिसमें समोसे भी शामिल है। आपने अक्सर उड़द की दाल की कचौड़ियां खाई होंगी। लेकिन आज हम आपको उड़द की दाल के समोसे बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं उड़द की दाल के समोसे बनाने के तरीके।

सामग्री

कवर के लिए

मैदा चुटकीभर - 2 कप

नमक - स्वादानुसार

तेल पानी गूंदने के लिए

भरावन के लिए

उड़द की दाल (भिगोई हुई) - 4 कप

जीरा चुटकीभर - 1 चम्मच

हींग - 3 चम्मच

गरम मसाला - 2 चम्मच

लाल मिर्च पाउडर - 2 चम्मच

धनिया पाउडर - 2 चम्मच

नमक - स्वादानुसार

तेल तलने के लिए

Also Read: जानें सरसों का साग बनाने का सबसे आसान तरीका

विधि

- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बर्तन में मैदा, नमक, तेल डालकर मिलाकर और पानी डालकर आटा गूंदें।

- फिर इसे 15 मिनट के लिए अलग रखें।

- भरावन बनाने के लिए मीडियम आप गैस में एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें।

- वहीं दूसरी ओर भिगोई हुई उड़द की दाल को दरदरा पीसें।

- तेल के गरम होने के बाद इसमें जीरा और हींग डालकर भून लें।

- जीरे के चटकते ही उड़द दाल, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला और नमक डालकर कड़छी से चलाते हुए अच्छी तरह से भूनें।

- फिर गैस बंद करके मिक्सचर ठंडा होने के लिए रखें।

- अब गूंदे हुए आटे की लोइयां तोड़कर थोड़ा लंबा बेल लें और चाकू की मदद से बीच से काटें।

- पहले आधे हिस्से के बीचों-बीच भरावन रखें और दोनों साइड से मोड़ते हुए समोसे जैसा तिकोना शेप दें और फिर हल्के गीले हाथों से चिपकाएं।

- मीडियम गैस में एक दूसरे पैन में दोबारा तेल गरम करें।

- तेल के गरम होने के बाद सभी समोसे डालकर सुनहरा होने तक फ्राई कर लें।

- आपके उड़द दाल समोसा तैयार है।

इसे आप हरी धनिए की चटनी और चाय के साथ परोसें।

और पढ़ें
Next Story