Republic Day 2021: इस खास मौके पर बनाकर खाएं तिरंगी इडली
आप गणतंत्र दिवस के मौके पर तिरंगी इडली बनाकर खा सकते हैं। इसी बीच आज हम आपको तिरंगी इडली बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं।

Republic Day 2021: इस खास मौके पर बनाकर खाएं तिरंगी इडली (फाइल फोटो)
आप अक्सर सिंपल इडली बनाकर खाते होंगे। लेकिन आप गणतंत्र दिवस के मौके पर तिरंगी इडली बनाकर खा सकते हैं। इसी बीच आज हम आपको तिरंगी इडली बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं तिरंगी इडली बनाने का तरीका।
सामग्री
राइस - दो कप
सफेद उड़द दाल - आधा कप
गाजर का पेस्ट - एक कटोरी
पालक का पेस्ट - एक कटोरी
नमक - स्वादानुसार
विधि
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले राइस और उड़द दाल को धोकर पानी में अलग-अलग भिगोकर 2 घंटे के लिए रखें।
- फिर तय समय बाद पानी निकालकर उड़द दाल और चावल को एकसाथ मिलाकर महीन पीस लें।
- फिर अब तैयार पेस्ट को तीन अलग-अलग कटोरी में निकालें।
Also Read: शिल्पा शेट्टी ने बताया बच्चों के लिए घर पर पोहे के लड्डू बनाने का तरीका
- फिर केसरिया रंग के लिए एक कटोरी में गाजर का पेस्ट और हरे रंग के लिए दूसरी कटोरी में पालक का पेस्ट डालकर अच्छे से मिला दें।
- फिर सफेद रंग के लिए पेस्ट को वैसा ही रहने दें।
- तीनों कटोरियों में नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर दें।
- फिर अब मीडियम आंच में इडली मेकर या कूकर में 2-3 गिलास पानी डालकर रखें।
- अब फिर इडली के सांचों में थोड़ा-सा तेल लगाएं और इसमें तैयार घोल डालें।
- अब सांचे को स्टीमर के अंदर रखें और ढककर 8-10 मिनट तक स्टीम करें।
- कूकर की सीटी जरूर निकाल दें और तय समय बाद आंच बंद कर दें और कूकर ठंडा होने पर चाकू की मदद से इडली निकाल लें।
- तिरंगी इडली तैयार है। इसे आप सांभर और नारियल चटनी के साथ सर्व करें।