Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

तब खाना बनेगा झटपट-स्वादिष्ट

कई बार घर में फ्रेंड्स, रिलेटिव्स के अचानक आने पर आपको बहुत सारी डिशेज बनानी होती हैं। इन्हें जल्दी बनाने के लिए आप कुछ कुकिंग टिप्स को आजमा सकती हैं।

हर दिन नाश्ते में ये चीजें जरूर खाएं, बढ़ता वजन घटाएं
X

हर दिन नाश्ते में ये चीजें जरूर खाएं, बढ़ता वजन घटाएं (फाइल फोटो)

कई बार घर में फ्रेंड्स, रिलेटिव्स के अचानक आने पर आपको बहुत सारी डिशेज बनानी होती हैं। इन्हें जल्दी बनाने के लिए आप कुछ कुकिंग टिप्स को आजमा सकती हैं।

- अगर आप किसी डिश के लिए आलू उबाल रही हैं तो उसमें उबालते समय थोड़ा नमक डाल दें। इससे आलू फटेंगे नहीं। आसानी से छिल भी जाएंगे।

- चना, मटर को पानी में उबालते समय रिफाइंड तेल की कुछ बूंदें डाल दें। इससे यह जल्दी गल जाएंगे। साथ ही जब इनकी सब्जी बनेगी तो टेस्ट भी अच्छा आएगा।

- किसी भी सब्जी में खटाई तभी डालें, जब सब्जी पक जाए। खटाई पहले डालने से सब्जी पकने में ज्यादा समय लगता है।

- कच्चे नारियल की बर्फी बनाते समय दूध की जगह, मिल्क पावडर का इस्तेमाल करें। इससे बर्फी जल्दी और ज्यादा टेस्टी बनेगी।

- अगर आप नमकीन मट्ठी बना रही हैं तो आटे को घी की जगह रिफाइंड तेल से गूंथे। इससे मट्ठी कुरकुरी बनेगी।

- पकौड़े बनाने के लिए पानी और बेसन फेंटकर एक चम्मच रिफाइंड तेल डाल दें। इससे पकौड़े कुरकुरे बनेंगे।

और पढ़ें
Next Story