जानें सरसों का साग बनाने का सबसे आसान तरीका
कई लोगों को सरसों का साग बनाना काफी झंझट का काम लगता है। ऐसे में आज हम आपको सरसों का साग बनाने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं सरसों का साग बनाने आसान तरीका।

जानें सरसों को साग बनाने का सबसे आसान तरीका (फाइल फोटो)
सर्दियों में साग खाना हर किसी को पसंद होता है। साग टेस्टी तभी लगता है। जब इसे सही तरीके से बनाया गया हो। कई लोगों को सरसों का साग बनाना काफी झंझट का काम लगता है। ऐसे में आज हम आपको सरसों का साग बनाने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं सरसों का साग बनाने आसान तरीका।
सामग्री
पालक साग - 250 ग्राम
सरसों का साग - 250 ग्राम
बथुआ साग - 100 ग्राम
हरी मिर्च - 2
नमक - स्वादानुसार
पानी - 1/4 कप
लहसुन की कलियां - 1-2 कटोरी
हरी मिर्च - 3
अदरक का टुकड़ा - 2 इंच
बेसन/मक्के का आटा - 2 बड़े चम्मच
तड़का के लिए
घी - 1 बड़े चम्मच
हींग - 1 चुटकीभर
लहसुन (बारीक कटी हुई) - 4 कलियां
बारीक कटी अदरक - 1 इंच
छोटी प्याज (बारीक काट लें) - 1
टमाटर (बारीक काट लें) - 1
नमक - स्वादानुसार
विधि
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले तीनों साग को धोने के बाद एक कुकर में डाल दें।
- फिर ऊपर से नमक, हरी मिर्च और पानी डालकर कुकर का ढक्कन लगा दें और धीमी आंच में कुकर रखकर 5 सीटी लगा लें।
- कुकर का प्रेशर खत्म होने के बाद साग को निकालकर छान लें और इसका पानी भी रख लें।
- फिर इसके बाद साग मिक्सी में पीस लें।
- साग के साथ मिक्सर जार में लहसुन, हरी मिर्च और अदरक डालकर ग्राइंड करें।
- फिर अब मीडियम आंच में कुकर रखें और इसमें बचा हुआ साग का पानी और पिसी हुई साग डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- 20 मिनट तक पकाने के बाद एक कटोरी में बेसन और थोड़ा-सा पानी डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
- अगर साग का पानी छनककर सूख जाए तो इसमें थोड़ा-सा गर्म पानी डालकर मिलाएं।
- साग में बेसन का घोल डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- फिर 5-7 मिनट तक और पकाकर गैस से उतार लें।
- तड़का लगाने के लिए मीडियम आंच में एक पैन में घी गरम करें।
- फिर घी के गर्म होने के बाद इसमें हींग, लहसुन, अदरक और प्याज डालकर सुनहरा होने तक फ्राई करें।
- इसके बाद इसमें टमाटर और चुटकीभर नमक डालें।
- तड़के को आप अच्छी तरह से पकाएं।
- जब तड़का तैयार हो जाए तो इसमें साग डालकर अच्छी तरह मिक्स कर दें।
- आपका साग तैयार है। इसे आप रोटी के साथ सर्व करें।