Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

जानें शकरकंद और गुड़ से बनी इस टेस्टी रेसिपी के बारे में, आप भी करें ट्राई

आज हम आपको शकरकंद और गुड़ से बनी एक टेस्टी डिश के बारे में बताने जा रहे हैं। इसे आप भी बनाकर खा सकते हैं। यह खाने में काफी ज्यादा टेस्टी होती है। तो आइए जानते हैं इस डिश के बारे में।

जानें शकरकंद और गुड़ से बनी इस टेस्टी रेसिपी के बारे में, आप भी करें ट्राई
X

जानें शकरकंद और गुड़ से बनी इस टेस्टी रेसिपी के बारे में, आप भी करें ट्राई (फाइल फोटो) 

सर्दियों के मौसम में शकरकंद और गुड़ का सेवन काफी किया जाता है। वहीं यह शरीर के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं। वहीं आज हम आपको शकरकंद और गुड़ से बनी एक टेस्टी डिश के बारे में बताने जा रहे हैं। इसे आप भी बनाकर खा सकते हैं। यह खाने में काफी ज्यादा टेस्टी होती है। तो आइए जानते हैं इस डिश के बारे में।

सामग्री

उबली शकरकंद - 1-2

लेमन जूस - 1 चम्मच

घी - 1 बड़ा चम्मच

गुड़ (कद्दूकस किया हुआ) - 1 कप

पानी - 1 कप

इलायची पाउडर - 1 चम्मच

Also Read: इस बार ट्राई करें पिंडी छोले, यह है रेसिपी

विधि

- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले शकरकंद को मीडियम भाग में काटें।

- अब मीडियम आंच पर पैन में घी गर्म करके इसमें गुड़ और पानी डालकर चाशनी बनने तक पकाएं।

- फिर जब गुड़ पानी में मिल जाए तब इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिला लें।

- इसके बाद इसमें लेमन जूस डालें और इसे 2 मिनट के लिए पका लें।

- फिर तय समय बाद गैस बंद कर दें।

- अब एक बर्तन में शकरकंद रखें और इसमें गुड़ की चाशनी को धीरे-धीरे डालें।

- इसे आप 5 मिनट के लिए अलग रख दें जिससे शकरकंद चाशनी में डूब जाए।

- शकरकंद और गुड़ से बनी आपकी डिश तैयार है। इसे आप गरमागरम सर्व करें।

और पढ़ें
Next Story