Summer Special: आम के शौकीन एक बार जरूर ट्राई करें मैंगो श्रीखंड टार्ट
लोग मैंगो आइस्क्रीम या शेक पीना पसंद करता है। वहीं आप मैंगो श्रीखंड टार्ट(Mango Shrikhand Tart) भी ट्राई कर सकते हैं। इसी बीच आज हम आपको मैंगो श्रीखंड टार्ट बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं(Mango Shrikhand Tart Recipe)।

Summer Special: गर्मियों का नाम सुनते ही लोगों में दिमाग में सबसे पहले ख्याल आम(Mango) का आता है । बच्चों से लेकर बड़ो तक आम खाने का शौकीन हर कोई होता है। इसके लिए लोग मैंगो आइस्क्रीम या शेक पीना पसंद करता है। वहीं आप मैंगो श्रीखंड टार्ट(Mango Shrikhand Tart) भी ट्राई कर सकते हैं। इसी बीच आज हम आपको मैंगो श्रीखंड टार्ट बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं(Mango Shrikhand Tart Recipe)। जिसे आप अपनी फैमिली के साथ एन्जॉय कर सकते हैं।
मैंगो श्रीखंड टार्ट सामग्री
दही- 500 ग्राम
चीनी पाऊडर- 50 ग्राम
आम का पल्प- 60 ग्राम
फेंटी हुई मलाई- 100 ग्राम
पुदीना- 10 ग्राम
गूंथने के लिए
मैदा- 1/2 कपवही
मक्खन- 1/2 कप
नमक- 1/2 चम्मच
पानी- जरूरत अनुसार
Also Read: Cake Without Egg: मिनटों में बनाएं Biscuit Cake, जानें इसे बनाने का आसान तरीका
मैंगो श्रीखंड टार्ट विधि
- सबसे पहले एक बाउल में 1/2 कप मैदा, 1/2 टीस्पून नमक, 1/2 कप मक्खन और पानी डालकर गूंथ लें।
- फिर इसमें से थोड़ा-सा मिक्चर लेकर उसे छोटी रोटी की तरह बेल लें और फिर इसे टार्ट की शेप दें।
- टार्ट बनाने के इन्हें सांचे में डाले और ओवन में 200 डिग्री पर 20 मिनट तक बेक करें।
- बाउल में 500 ग्राम दही डालकर उसी अच्छी तरह फेंटे।
-. इसके बाद आम का गूदा 60 ग्राम निकालकर उसे मिक्सी में ब्लैंड करके स्मूद पेस्ट बनाएं।
-.दूसरे बाउल में फेंटी हुई दही, आम का पल्प, 100 ग्राम मलाई और 50 ग्राम चीनी पाउडर को अच्छी तरह मिक्स करें।
- इसे 30-45 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें।
- इसके बाद इसे टार्ट शेल्स पर रखकर पुदीने से गार्निश करें।
आपका मैंगो श्रीखंड टार्ट बनकर तैयार है। इसे आप अपनी फैमिली के साथ एन्जॉय करें।