सर्दियों में बच्चों के लिए बनाएं सूजी उत्तपम
आज हम आपको बच्चों के लिए हेल्दी डिश के बारे में बताने जा रहे है्ं। इस डिश का नाम है सूजी उत्तपम। यह खाने में तो स्वादिष्ट होता ही है। इसके साथ ही यह सेहत को भी बरकरार रखता है।

नाश्ते में ऐसे बनाकर खाएं सूजी उत्तपम, बनाने में लगते हैं केवल 10 मिनट (फाइल फोटो)
सर्दियों में सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। क्योंकि सर्दियों में लोग ज्यादा बीमार पड़ते हैं। जिसमें बच्चों का ख्याल रखने की ज्यादा जरूरत होती है। ऐसे में बच्चों की डाइट में पौष्टिक चीजों तो शामिल करें। ऐसे में आज हम आपको बच्चों के लिए हेल्दी डिश के बारे में बताने जा रहे है्ं। इस डिश का नाम है सूजी उत्तपम। यह खाने में तो स्वादिष्ट होता ही है। इसके साथ ही यह सेहत को भी बरकरार रखता है। तो आइए जानते हैं सूजी उत्तपम को बनाने का तरीका।
सामग्री
हरी मिर्च- 5-7 (कटी हुई)
सूजी- 150 ग्राम
दही- 100 ग्राम
प्याज- 1 बड़ा (कटा हुआ)
टमाटर- 1 बड़ा (कटा हुआ)
धनिया पत्ता- 1 कटोरी (बारीक कटा)
नमक- स्वादानुसार
ऑयल- जरूरतानुसार
टोमैटो सॉस- आवश्यकतानुसार
विधि
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बाउल में सूजी और दही मिलाकर 10 मिनट तक अलग रख दें।
Also Read: पनीर खाने के शौकीन एक बार जरूर खाएं ये टेस्टी डिश, बनाने में भी बेहद आसान
- इसके बाद इसमें कटी सब्जियां मिला दें और फिर इसे 10 मिनट तक अलग रख दें।
- फिर इसमें जरूरतानुसार पानी मिलाकर मिक्सचर तैयार कर लें।
- अब तवे को गर्म कर थोड़े से मिश्रण को फैलाएं।
- फिर तेल लगाकर उत्तपम को दोनों तरफ से सेंक लें।
आपका उत्तपम तैयार है। इसे आप टोमैटो सॉस के साथ सर्व करें।