Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Tandoori Soya Chaap : इस आसान तरीके से घर पर बनाएं बाहर जैसा तंदूरी सोया चाप, जल्दी नोट करें रेसिपी

Tandoori Soya Chaap : के चलते लोग बाहर का खाना खाने से बच रहे हैं। ऐसे में सोया चाप खाने के शौकीन के लिए हम आज आसान सी रेसिपी बताने जा रहे हैं। जिसे आप आसानी से घर पर बना सकते हैं। तो आइए जानते हैं तंदूरी सोया चापा बनाने का आसान तरीका।

Tandoori Soya Chaap : इस आसान तरीके से घर पर बनाएं बाहर जैसा तंदूरी सोया चाप, जल्दी नोट करें रेसिपी
X
तंदूरी सोया चाप रेसिपी(फाइल फोटो)

Tandoori Soya Chaap : कई लोग सोया चाप खाने के काफी ज्यादा शौकीन होते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन मौजूद होता है। यह नॉर्थ इंडिया की शान बन चुकाहै। वहीं दिल्ली में इसे खाने वालों की गिनती कई ज्यादा है। ज्यादातर लोग इसे खाने के लिए बाहर जाते हैं, क्योंकि महिलाओं को इसे घर पर बनाना थोड़ा मुश्किल लगता है। वहीं कोरोना के चलते लोग बाहर का खाना खाने से बच रहे हैं। ऐसे में सोया चाप खाने के शौकीन के लिए हम आज आसान सी रेसिपी बताने जा रहे हैं। जिसे आप आसानी से घर पर बना सकते हैं। तो आइए जानते हैं तंदूरी सोया चापा बनाने का आसान तरीका।

सामग्री

सोया चाप - 250 ग्राम

हंग कर्ड - 3 बड़े चम्मच

बेसन - 1 बड़ा चम्मच

मिर्च पाउडर - 1 छोटा चम्मच

जीरा पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच

धनिया पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच

हल्दी पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच

काली मिर्च पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच

अदरक लहसुन का पेस्ट - 1/2 चम्मच

तंदूरी मसाला पाउडर - 1 छोटा चम्मच

गरम मसाला पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच

लाल फूड कलर - 1 चुटकी

मक्खन - 3 बड़े चम्मच

विधी

- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले सोया चाप के छोटे टुकड़े करें। आप मार्केट से रेडीमेड सोया स्टिक्स भी ले सकती हैं। अगर बिना उबली स्टिक्स लाई हैं तो पहले उन्हें उबाल लें।

- इसके बाद आप दही में बेसन, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, तंदूरी मसाला पाउडर, गरम मसाला, चाट मसाला और बाकी की सामग्री डालें और 1 चम्मच तेल डालकर मिला दें।

- आप चाहें तो इसमें फूड कलर भी डाल सकती हैं।

- फिर अब आप सोया चाप इसमें डाल दें और इसे 20-30 मिनट के लिए फ्रिज में रखें।

- फिर अब एक पैन में मक्खन और थोड़ा सा तेल मिलाकर इसे 5-7 मिनट के लिए पकाएं। ध्यान रखें कि आप इसे लगातार पलटते रहें।

Also Read: Narendra Modi Birthday: ये हैं वो चीजें जिसके लिए पीएम मोदी कभी नहीं करते हैं इंकार, इन चीजों को छूना तक नहीं करते पसंद

- इसे ऐसे ही खाया जा सकता है, लेकिन अगर आपको स्मोकी फ्लेवर चाहिए तो इसे थोड़ी देर के लिए लोहे की सीकों पर लगाकर गैस पर सीधे सेंक लें।

आपके तंदूरी सोया चाप तैयार है। इसे आप प्लेट में निकाल कर ऊपर से थोड़ा सा चाट मसाला और नींबू डालकर सर्व करें।


और पढ़ें
Next Story