पालक से बना यह स्नैक्स है काफी लजीजदार, बच्चों से लेकर बड़ो सभी को आएगा पसंद
आज हम आपको पालक से बनी टेस्टी रेसिपी बताने जा रहे हैं। जिसे आप शाम की चाय के साथ या सुबह के नाश्ते में खाने के लिए बना सकते हैं। यह खाने में काफी टेस्टी होता है। यह बच्चों से लेकर बड़ो को सभी का पसंद आएगा और इसे बनाना भी काफी आसान है। यह रेसिपी है पालक चीज रोल।

पालक सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। वहीं पालक खाना बहुत कम लोगों को पसंद होता है। ऐसे में आज हम आपको पालक से बनी टेस्टी रेसिपी बताने जा रहे हैं। जिसे आप शाम की चाय के साथ या सुबह के नाश्ते में खाने के लिए बना सकते हैं। यह खाने में काफी टेस्टी होता है। यह बच्चों से लेकर बड़ो को सभी का पसंद आएगा और इसे बनाना भी काफी आसान है। यह रेसिपी है पालक चीज रोल। तो आइए जानते हैं पालक चीज रोल बनाने का तरीका।
सामग्री
पालक कटी हुई - 2 कप
कद्दूकस किया पनीर - 1 कप
चीज कद्दूकस किया - 2 क्यूब
हरी मिर्च - 2-3
ताजी धनिया कटी हुई - 2 चम्मच
कॉर्नफ्लोर - 2 चम्मच
मैदा - 2 चम्मच
ब्रेड क्रम्ब्स - 2 चम्मच
चाट मसाला - 1 चम्मच
अमचूर पाउडर - 1 चम्मच
गरम मसाला - 1/4 चम्मच
हल्दी पाउडर - 1/2 चम्मच
जीरा पाउडर - 1 चम्मच
धनिया पाउडर - 1 चम्मच
नमक - स्वादानुसार
तेल फ्राई करने के लिए
बैटर (मैदा+पानी),
ब्रेड क्रम्ब्स -आवश्यकतानुसार
विधी
- इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में तेल को छोड़कर बाकी सभी सामग्री मिला लें।
- अगर मिक्सचर बहुत ज्यादा गीला और स्टीकी लगे तो उसमें थोड़े ब्रेड क्रम्ब्स मिलाएं।
- इसके बाद अब अपने हाथों पर तेल लगाएं और मिक्सचर को बराबर-बराबर भागों में बांटें। मिक्सचर को सिलेंडर शेप दें या कोई मनचाहा शेप दें।
- फिर अब एक बाउल में मैदे और पानी का घोल बनाएं।
- इसके बाद हर एक मिक्सचर को इस बैटर में डालें और फिर ब्रेड क्रम्ब्स में डालें जिससे उसकी अच्छी तरह से कोटिंग हो जाए।
Also Read: परिवार के साथ उठाएं साग गोश्त का लुत्फ, सर्व करें स्टीम राइस या नान के साथ
- फिर अब तेल गरम करें इसमें रोल डालकर सुनहरा होने तक फ्राई करें।
- आपके पालक चीज रोल तैयार हैं। इसे हरी चटनी या चाय के साथ सर्व करें।