Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

नाश्ते में ट्राई करें सोयाबीन उपमा, स्वाद में होता है जबरदस्त

नाश्ते में आप सोयाबीन उपमा बना सकते हैं। यह सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। यह बनाने में भी काफी आसान होता है। आज हम आपको सोायबीन उपमा बनाने का तरीका बताएंगे। तो आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।

नाश्ते में ट्राई करें सोयाबीन उपमा, स्वाद में होता है जबरदस्त
X

नाश्ते में ट्राई करें सोयाबीन उपमा, स्वाद में होता है जबरदस्त (फाइल फोटो)

अक्सर महिलाएं इस बात को लेकर काफी परेशान रहती हैं कि नाश्ते में क्या बनाएं। ऐसे में आप सोयाबीन उपमा बना सकते हैं। यह सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। यह बनाने में भी काफी आसान होता है। आज हम आपको सोायबीन उपमा बनाने का तरीका बताएंगे। तो आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।

सामग्री

सोयाबीन कीमा - 1 कटोरी

भुनी मूंगफली - 1 बड़ा चम्मच

राई - 1/2 चम्मच

करीपत्ता - 1 चम्मच

साबुत लाल मिर्च - 1

नमक - स्वादानुसार

तेल - जरूरत के अनुसार

विधि

- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले मीडियम आंच पे एक पैन में तेल गरम करके इसमें राई, करी पत्ता और साबुत लाल मिर्च डाल दें और इन सब चीजों को चटकने दें।

- फिर राई के चटकने के बाद सब्जियां और नमक डाल दें।

- इसके बाद सोयाबीन कीमा और भुनी हुई मूंगफली डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह से 4-5 मिनट तक ढक्कर पका लें।

- फिर तय समय के बाद गैस बंद कर दें।

- आपका सोयाबीन उपमा तैयार है।


और पढ़ें
Next Story