Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Soya Dahi Vada: इस नए तरीके से बनाकर खाएं टेस्टी सोया दही वड़ा

Soya Dahi Vada: आज हम आपको सोया दही वड़ा बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं। जिसे आप आसानी से घर पर बना सकती हैं।

Soya Dahi Vada: इस नए तरीके से बनाकर खाएं टेस्टी सोया दही वड़ा
X
सोया दही वड़ा रेसिपी(फाइल फोटो)

Soya Dahi Vada: आपने अक्सर दाल के बने बड़े तो खाए होंगे। लेकिन आज हम आपको सोया दही बड़े बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। जिसे आप घर पर आसानी से बना सकती हैं। ये स्वादिष्ट होने के साथ-साथ बनाने में भी बहुत आसान है। तो चलिए जानते हैं सोया दही वड़ा बनाने की रेसिपी।

सोया दही वड़ा सामग्री

उड़द दाल- 1 कप

सोया ग्रेन्यूल्स- 1/2 कप

दही- 1 कप

हरी मिर्च- 2 (बारीक कटी हुई)

गरम पानी- 3 कटोरी

सादा नमक- 1/2 चम्मच

काला नमक- 1/2 चम्मच

तेल- आवश्यकतानुसार तलने के लिए

सजावट के लिए

जीरा- 1 चम्मच (भुना हुआ)

लाल मिर्च पाउडर-1/2 चम्मच

हरा धनिया- 1 चम्मच

सोया दही वड़ा विधि

सबसे पहले 1 कटोरी गर्म पानी में सोया ग्रेन्यूल्स को 5 मिनट के लिए भिगोएं।

- एक मिक्सी की मदद से सोया ग्रेन्यूल्स और उड़द दाल को अलग-अलग पीस कर पेस्ट तैयार कर लें।

- अब दोनों पेस्ट को अच्छे से मिक्स करें।

- पेस्ट में हरी मिर्च डाले।

- आपका दही वड़ा बनाने का बेटर तैयार है।

- अब दो अलग-अलग पैन में तेल और पानी डालकर धीमी आंच पर गर्म होने के लिए रखें।

- अब तैयार बेटर से वड़ों को तलना शुरू करें।

- वड़ों के बनने पर उसे गर्म किए पानी में कुछ देर के लिए रखें ताकि वह सॉफ्ट रहें।

- अब वड़ों को एक प्लेट में निकालें।

- ऊपर से दही, लाल मिर्च पाउडर, सादा और काला नमक डालें।

- हरा धनिया और जीरा डाल कर गार्निश करें।

-आपका टेस्टी दही वड़ा तैयार है। इसे आप मीठी और तीखी चटनी के साथ भी सर्व कर सकते हैं।

और पढ़ें
Shagufta Khanam

Shagufta Khanam

Jr. Sub Editor


Next Story