Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

स्पंजी बनेंगे पकौड़े, इस तकनीक का करें प्रयोग

अक्सर महिलाएं इस बात को लेकर परेशान रहती हैं कि कोफ्ते, कढ़ी या दही बड़े बनाते वक्त पकौड़े सॉफ्ट नहीं बनते हैं। बता दें कि बड़े या पकौड़े बनाने के लिए एक Technic होती हैं, जिसे फोलो करना जरूरी होता है।

स्पंजी बनेंगे पकौड़े, इस तकनीक का करें प्रयोग
X
स्पंजी बनेंगे पकौड़े, इस तकनीक का करें प्रयोग

भोजन बनाते वक्त महिलाओं को कई बातों का ध्यान रखना पड़ता है। वहीं कई बार खाना बनाते वक्त ऐसी गलतियां हो जाती हैं, जिसके चलते सारी मेहनत पर पानी फिर जाता है। अक्सर महिलाएं इस बात को लेकर परेशान रहती हैं कि कोफ्ते, कढ़ी या दही बड़े बनाते वक्त पकौड़े सॉफ्ट नहीं बनते हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बड़े या पकौड़े बनाने के लिए एक टेकनीक होती हैं। अगर आप इस टेकनीक को समझ जाती हैं। तो आप इसे बनाने में कभी गलती नहीं करेंगी और आपके पकौड़े या बड़े हमेशा परफेक्ट बनेंगे। ऐसे में आज हम आपको इस टेकनीक के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं इस टेकनीक के बारे में।

इन बातों को रखें ध्यान

- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले दाल को 5 से 6 घंटे कि लिए पानी में भिगो दें। वहीं कई महिलाएं दाल भिगोते वक्त पानी में नमक डाल देती हैं। ऐसा भूलकर पर ही न करें। ऐसा करने से बड़े फूलते नहीं है।

- दाल को पीसने के बाद चम्मच की मदद से 5 मिनट तक अच्छे से फेटें। फेंटने से बड़े सपंजी बनते हैं।

- दाल को फेंटने के बाद इसमें नमक मिलाएं।

Also Read: यह हैं करेले के कड़वे स्वाद को दूर करने के गजब के टिप्स, ऐसे बनेगी टेस्टी सब्जी

- दाल के बैटर में ईडो या सोडा नहीं मिलाएं।

- पहले तेज आज में कढ़ाई को रख कर बड़े डालें। इसके बाद ही आंच को कम करें।

- तेज आंच पर बड़े तलने से सख्त होते हैं।

और पढ़ें
Next Story