गर्मी में जरूर बनाकर खाएं सत्तू के लड्डू, ये है बनाने का आसान तरीका
सत्तू खाने से पेट ठंडा रहता है। इसके लिए आप सत्तू के लड्डू बनाकर खा सकते हैं। इसी बीच आज हम आपके लिए सत्तू के लड्डू बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। जो खाने में तो स्वादिष्ट है ही साथ ही यह शरीर के लिए भी बहुत फायदेमंद है।

गर्मियों में लोग ठंडी चीजें खाना पसंद करते हैं। वहीं गर्मियों में ऐसी चीजें खानी चाहिए, जिससे पेट ठंडा रह सके। इसके लिए सत्तू बेस्ट ऑप्शन है। सत्तू खाने से पेट ठंडा रहता है। इसके लिए आप सत्तू के लड्डू बनाकर खा सकते हैं। इसी बीच आज हम आपके लिए सत्तू के लड्डू बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। जो खाने में तो स्वादिष्ट है ही साथ ही यह शरीर के लिए भी बहुत फायदेमंद है। तो आइए जानते हैं सत्तू के लड्डू बनाने की आसान रेसिपी।
सामग्री
देसी घी - 125 ml
सत्तू - 125 ग्राम
दूध - 20 ml
हरी इलायची पाउडर - 30 ग्राम
बूरा - 250 ग्राम
करारा शक्कर - 50 ग्राम
काजू, बादाम, पिस्ता और केसर
विधि
- इसे बनने के लिए सबसे पहले एक पैन में घी गरम करें और इसमें सत्तू मिलाएं।
- इसके बाद इसे धीमी आंच पर चलाते हुए गोल्डन रंग होने तक और खुशबू आने तक भूनें।
- अब आंच से उतार दें और ठंडा होने दें।
- अब धीमी आंच पर एक नॉन स्टिक पैन चढ़ाएं औबर उसमें देसी घी डालें, कटे हुए काजू, बादाम और पिस्ता डाल कर भून लें।
- फिर एक कप में दूध लें और उसमें केसर के धागे डालकर रंग आने तक भिगो दें।
Also Read: मानसून में खुद को फिट रखने के लिए खाने में करें ये बदलाव, फॉलो करें ये डाइट टिप्स
- अब सत्तू, ड्राई फ्रूट्स, केसर वाला दूध, इलायची पाउडर और शक्कर सभी चीजों को मिक्स कर लें।
- इसके बाग इस मिक्सचर के गोल-गोल लड्डू बनाएं और ड्राई फूट्स और चांदी की वर्क से सजा कर पेश करें।