Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

सत्तू का शरबत रेसिपी : सेहत और स्वाद से भरपूर, सत्तू से गर्मी में रहे कूल

Sattu Ka Sharbat Recipe : भुने चने से बनने वाला सत्तू सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने शरीर को इंस्टेंट एनर्जी मिलती है। सत्तू को मीठा और नमकीन दोनों तरीके से बनाया जा सकता है। इसलिए आज हम आपको गर्मियों के लिए खास सत्तू का रेसिपी (Sattu Ka Sharbat Recipe ) बता रहें।

सत्तू का शरबत रेसिपी : सेहत और स्वाद से भरपूर, सत्तू से गर्मी में रहे कूल
X

Sattu ka Sharbat Recipe : भुने चने से बनने वाला सत्तू सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने शरीर को इंस्टेंट एनर्जी मिलती है। सत्तू को मीठा और नमकीन दोनों तरीके से बनाया जा सकता है। इसलिए आज हम आपको गर्मियों के लिए खास सत्तू का शरबतSattu Sharbat Recipe For Summer Healthy Drink in hindi रेसिपी (Sattu ka Sharbat Recipe) बता रहें।

सत्तू का शरबत रेसिपी सामग्री (Sattu ka Sharbat Recipe Ingredients)

3 बड़ा चम्मच सत्तू (भुने चने का आटा)

4 बड़ा चम्मच गुड़ या स्वादानुसार चीनी

आधा चम्मच काला नमक (चाहें तो)

4 कप पानी

बर्फ के कुछ टुकड़े

सत्तू का शरबत रेसिपी विधि (Sattu ka Sharbat Recipe Process)

1. सत्तू का शरबत रेसिपी (Sattu ka Sharbat Recipe)बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में सत्तू और पानी डालकर अच्छे से चलाते हुए मिलाएं ताकि सत्तू में गुठली न बनें।

2. इसके बाद सत्तू में कद्दूकस किया हुआ गुड़ या चीनी मिलाएं।

3. जब गुड़ या चीनी पूरी तरह से सत्तू में घुल जाए तो इसमें काला नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।

4. अब तैयार सत्तू का शरबत में बर्फ के टुकड़े डाल ठंडा करें और गिलास में डालकर सर्व करें।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story