Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

इस बार ट्राई करें काबुली चना सलाद

क्या कभी आपने काबूली चना सलाद बनाकर खाई है। अगर नहीं तो आप आज ही काबुली चना सलाद बनाकर खाएं और फैमिली को भी खिलाएं। यह खाने में तो टेस्टी होती है। वहीं सेहत के लिए भी काफी लाभकारी होती है। तो आइए आज जानते हैं काबुली चना सलाद बनाने का तरीका।

इस बार ट्राई करें काबुली चना सलाद
X

सलाद सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। इसमें आप कई तरह की सब्जियों का इस्तेमाल करते हैं। जो शरीर को तरह तरह के पोष्टिक तत्व पहुंचाने का काम करती है। वहीं ज्यादातर लोग सलाद को बनाने के लिए केवल सब्जियों का ही इस्तेमाल करते हैं। क्या कभी आपने काबूली चना सलाद बनाकर खाई है। अगर नहीं तो आप आज ही काबुली चना सलाद बनाकर खाएं और फैमिली को भी खिलाएं। यह खाने में तो टेस्टी होती है। वहीं सेहत के लिए भी काफी लाभकारी होती है। तो आइए आज जानते हैं काबुली चना सलाद बनाने का तरीका।

सामग्री

काबुली चने- 1 कप (उबले हुए)

सेब (बारीक कटा)- 1

गाजर(बारीक कटा) - 1

टमाटर (बारीक) कटा- 1-2 )

मसाला के लिए

भुना जीरा पाउडर- 1 चम्मच

काला नमक- स्वादानुसार

धनिया (बारीक कटा)- 1/2 चम्मच

पुदीने की पत्तियां (बारीक कटा)- 1/2 चम्मच

शहद- 1-2 चम्मच

नींबू का रस- 1 छोटा चम्मच

गार्निश के लिए

रोस्टेड नट्स- 1 बड़ा चम्मच

पनीर- 5-6 टुकड़े

विधि

- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बाउल में चने, गाजर, टमाटर और सेब को डालकर अलग रखें।

- इसके बाद आप मसाले की सामग्री को मिक्सी में डालकर पीस लें।

Also Read: Sooji Cutlets Recipe: नाश्ते में बनाकर खाएं सूजी से बने कटलेट्स, टेस्टी भी और हेल्दी भी

- आप अब तैयार मसालों को चने वाले बाउल में डालकर मिला लें।

आपका काबुली चना सलाद तैयार है। इसे आप सर्विंग बाउल में निकालें और रोस्टेड नट्स और पनीर के साथ गार्निश करकें परोसें।

और पढ़ें
Next Story