Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

बच्चों के लिए बनाएं आलू से बनी यह स्पेशल डिश, इसे बनाना है बहुत ही आसान

आज हम आपको आलू से बनी स्पेशल डिश की रेसिपी बताने जा रहे हैं। जिसे आप बच्चों के टिफीन में दे सकती हैं। यह डिश हैहर्ब पोटैटो वेजेस। यह बच्चों को काफी पसंद आएगी। वहीं इसे बनाना भी काफी आसान है।

बच्चों के लिए बनाएं आलू से बनी यह स्पेशल डिश, इसे बनाना है बहुत ही आसान
X
हर्ब पोटैटो वेजेस रेसिपी (फाइल फोटो)

ज्यादातर बच्चों को आलू से बनी चीजें काफी पसंद होती हैं। आज हम आपको आलू से बनी स्पेशल डिश की रेसिपी बताने जा रहे हैं। जिसे आप बच्चों के टिफीन में दे सकती हैं। यह डिश हैहर्ब पोटैटो वेजेस। यह बच्चों को काफी पसंद आएगी। वहीं इसे बनाना भी काफी आसान है। तो आइए जानते हैं हर्ब पोटैटो वेजेस की रेसिपी।

सामग्री

आलू- 3-4

ऑलिव ऑयल- 3-4 चम्मच

लहसुन- 2 कलियां

नमक- स्वादानुसार

रोजमेरी- 1 चम्मच

ओरिगानो- 1 चम्मच

थाइम- 1/2 चम्मच

काली मिर्च पाउडर- 1 चम्मच

चिली फ्लेक्स- 1 चम्मच

चीज- 1/3 कप

विधी

- इसे बनाने के लिए सबसे पहले ओवन को 450 डिग्री पर प्रीहीट करें।

- इसके बाद अब एक प्लेट में आलूओं को लंबा और पतला काट लें।

- अब आलूओं को फैलाकर जैतून का तेल डालकर मिलाएं।

- उसके बाद बाकी के हर्ब और मसाले डालकर अच्छे से मिक्स करें।

- इन्हें लगभग 30 से 40 मिनट तक ओवन में बेक होने दें।

Also Read: Work From Home कर रहे हैं तो चाय का लुत्फ उठाएं, पोहा वडा के साथ

- अब स्पाइसी चीज सॉस तैयार करने के लिए एक कटोरी में रेड चिली फ्लेक्स, हर्ब, चीज डालकर मिलाएं।

- तय समय के बाद इसे ओवन से निकालकर स्पाइसी चीज सॉस से गार्निश कर सर्व करें।

और पढ़ें
Next Story