Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

एक बार जरूर ट्राई करें ये करारी पोहा टिक्की, खाने में लगती है जबरदस्त

आज हम आपके के लिए पोहा टिक्की की रेसिपी लेकर आए हैं। यह खाने में काफी टेस्टी होता है। तो आइए जानते हैं पोहा टिक्की बनाने का तरीका।

एक बार जरूर ट्राई करें ये करारी पोहा टिक्की, खाने में लगती है जबरदस्त
X

एक बार जरूर ट्राई करें ये करारी पोहा टिक्की, खाने में लगती है जबरदस्त (फाइल फोटो)

नाश्ते में पोहा खाना लोगों को काफी पसंद होता है। क्या आपने कभी पोहा की टिक्की के बारे में सोचा है। ऐसे में आज हम आपके के लिए पोहा टिक्की की रेसिपी लेकर आए हैं। यह खाने में काफी टेस्टी होता है। तो आइए जानते हैं पोहा टिक्की बनाने का तरीका।

सामग्री

पोहा - 1 कटोरी

कच्चा आलू - 1

हरी मिर्च (बारीक कटी हुई) - 2

धनिया पाउडर - 1 चम्मच

लाल मिर्च पाउडर - 1/4 चम्मच

हल्दी - 1/4 चम्मच

हरा धनिया (बारीक कटा हुआ) - 1 चम्मच

नमक - स्वादानुसार

तेल - जरूरत के अनुसार

विधि

- सबसे पहले पोहे को अच्छे से धोकर छान लें।

- अब इसमें कच्चे आलू को घिसकर डाल दें।

- फिर आलू को अलग प्लेट पर घिसकर पहले इसका पूरा पानी निचोड़ें।

- अब पोहे में हरी मिर्च, हरा धनिया और सारे डालकर इसे खूब अच्छे से मिला दें।

- इसके बाद मीडियम आंच पे एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें।

- इसी बीच मिक्सचर से सारी टिक्कियां बनाएं।

- फिर तेल के गरम होते ही सारी टिक्कियों को सेंक लें।

- आपकी करारी पोहा टिक्की तैयार है।

और पढ़ें
Next Story