नॉनवेज खाने के हैं शौकीन तो बनाकर खाएं टंगड़ी कबाब, जानें इसे बनाने का आसान तरीका
ज्यादातर लोगों के टंगड़ी कबाब खाना काफी पसंद होता है। वहीं कोरोना काल में लोग सेफ्टी को देखते हुए बहुत कम ही बाहर का खा रहे हैं। ऐसे में आपको बिल्कुल भी परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको घर पर टंकड़ी कबाब बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं।

ज्यादातर लोगों को नॉनवेज खाना पसंद होता है। इसके लिए लोग मार्केट जाकर तरह तरही की डिशेज खाते हैं। जिसमें ज्यादातर लोगों के टंगड़ी कबाब खाना काफी पसंद होता है। वहीं कोरोना काल में लोग सेफ्टी को देखते हुए बहुत कम ही बाहर का खा रहे हैं। ऐसे में आपको बिल्कुल भी परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको घर पर टंकड़ी कबाब बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।
सामग्री
चिकन लेग्स- 5
फेंटा हुआ दही- 3/4 कप
कालीमिर्च पाउडर- 1 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1 छोटा चम्मच
तेल- 2 बड़े चम्मच
नींबू का रस- 1 चम्मच
गर्म मसाला पाउडर- 1/4 छोटा चम्मच
लाल फूड कलर - 1/4 छोटा चम्मच
अदरक-लहसुन का पेस्ट- 1/2 चम्मच
नमक- स्वादानुसार
कसूरी मेथी- 1/2 चम्मच
चाट मसाला- 1/2 चम्मच
विधी
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले चिकन को धोकर सभी चिकन लेग पीस पर 2 या 3 चीरा लगा लें।
- फिर इसके बाद चिकन लेग्स पर नमक और नींबू का रस मिलाकर लगाएं।
Also Read: इस वीकेंड को बनाएं स्पेशल, घर पर ही बनाएं नूडल्स स्प्रिंग रोल
- फिर एक बाउल में फेंटा हुआ दही, लाल मिर्च पाउडर, कालीमिर्च पाउडर, लाल फूड कलर, गर्म मसाला पाउडर, चाट मसाला, कसूरी मेथी और अदरक-लहसुन का पेस्ट मिलाकर चिकन को 30 मिनट के लिए फ्रिज में मेरिनेट करने के लिए रख दें।
- अगर चिकन लेग्स को ओवन में ग्रिल कर रही हैं तो 180 डिग्री पर ग्रिल मोड करें।
- वहीं अगर आप चाहे तो टंगड़ी कबाब को डीप फ्राई भी कर सकते हैं।
टंगड़ी कबाब तैयार है। इसे आप हरी चटनी के साथ सर्व करें।