Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

जानें बिना प्याज - लहसुन के नमकीन सेवईं बनाने का तरीका

जो लोग प्याज लहसुन खाने से परहेज करते हैं उनके लिए आज हम स्पेशल रेसिपी लेकर आ रहे हैं। आज हम आपको बिना प्याज लहसुन के सेवईं बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।

जानें बिना प्याज- लहसुन के नमकीन सेवईं बनाने का तरीका
X

जानें बिना प्याज - लहसुन के नमकीन सेवईं बनाने का तरीका (फाइल फोटो)

अक्सर लोग सेवईं बनाते वक्त प्याज लहसुन का इस्तेमाल करते हैं। वहीं जो लोग प्याज लहसुन खाने से परहेज करते हैं उनके लिए आज हम स्पेशल रेसिपी लेकर आ रहे हैं। आज हम आपको बिना प्याज लहसुन के सेवईं बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।

सामग्री

सेवईं - 2 कप

टमाटर - 2

शिमला मिर्च - 1

अजवाइन - 1 चम्मच

राई - 1/4 चम्मच

गरम मसाला - 1 चम्मच

लाल मिर्च पाउडर - 1/4 चम्मच

हरा धनिया - 2 बड़ा चम्मच

नमक - स्वादनुसार

तेल - जरूरत के अनुसार

Also Read: आज खाने में बनाएं गोभी शिमला मिर्च आलू, यह है रेसिपी

विधि

- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले मीडियम आंच पर पैन में तेल डालकर गर्म करके इसमें राई और अजवाइन डालकर तड़का लगाएं।

- इसके बाद इसमें टमाटर डालकर इनके नरम होने तक पका लें।

- फिर टमाटर के अच्छी तरह से भुनने के बाद इसमें शिमला मिर्च डालकर पका लें।

- अब इसमें गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर और नमक मिक्स करें।

- फिर पानी डालकर एक उबाल आने तक इसे पका लें।

- पानी में एक उबाल आने के बाद सेवईं डालकर मिक्स करें और 4-5 मिनट ढककर पका लेंं।

- अब तय समय के बाद गैस बंद कर सेवईं को प्लेट पर निकाल लें।

- आपकी सेवईं तैयार है।

और पढ़ें
Next Story