Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

जानें हेल्दी मूंग दाल खिचड़ी बनाने की रेसिपी

खिचड़ी का सेवन करने से पेट की समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। वहीं इसे नाश्ते में खाना फायदेमंद होता है। इसी बीच आज हम आपको मूंग दाल की खिचड़ी बनाने की रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं।

जानें  हेल्दी मूंग दाल खिचड़ी बनाने की रेसिपी
X

हेल्दीमूंग दाल खिचड़ी (फाइल फोटो)

मूंग की दाल में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। खिचड़ी का सेवन करने से पेट की समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। वहीं इसे नाश्ते में खाना फायदेमंद होता है। इसी बीच आज हम आपको मूंग दाल की खिचड़ी बनाने की रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।

सामग्री

चावल- 1 कप

मूंग की दाल- 1 कप

हल्दी पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच

हींग पाउडर- चुटकीभर

हरी मिर्च- 2 (बारीक कटी हुई)

नमक- स्वादानुसार

घी- जरूरतानुसार

पानी- 3 कप

जीरा- 1 छोटा चम्मच

हरा धनिया- 1 बड़ा चम्मच (गार्निश के लिए)

नींबू- 1/2 छोटा चम्मच

विधी

- इ्से बनाने के लिए आप सबसे पहले मूंग दाल और चावल धोएं।

- फिर इसके बाद अब कुकर में घी गर्म करके जीरे का तड़का लगाएं।

- इसके बाद इसमें हरी मिर्च, हल्दी, हींग डालकर मध्यम आंच पर 1 मिनट तक पका लें।

Also Read: डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए खाएंं बाजरा और पालक पराठा, जानें इसे बनाने की आसान रेसिपी

- फिर अब इसमें दाल, चावल, पानी और नमक डालकर मिलाएं और कुकर बंद कर दें।

- 3 सीटियां आने के बाद गैस बंद कर दें।

आपकी मूंग दाल खिचड़ी तैयार है। इसे आप गरमा गर्म सर्व करें।

और पढ़ें
Next Story