Matar Samosa Recipe : घर में ऐसे बनाएं स्वादिष्ट मटर समोसा
Matar Samosa Recipe (मटर समोसा रेसिपी) आलू-मटर, गोभी-मटर की सब्जी आप अकसर बनाती हैं। आप चाहें तो मटर से तरह-तरह के चटपटे व्यंजन भी बना सकती हैं। इस बार हम आपके लिए लेकर आए हैं मटर से बनने वाले समोसे की रेसिपी। मटर समोसा रेसिपी सामग्री (Matar Samosa Recipe Ingredients)-मैदा: 200 ग्राम, उबली हरी मटर: 100 ग्राम, नमक: स्वादानुसार, धनिया पाउडर: 1 छोटा चम्मच, लाल मिर्च पाउडर: 1/2 छोटा चम्मच, अमचूर पाउडर: 1/2 छोटा चम्मच, जीरा पाउडर: 1/2 छोटा चम्मच, मोयन के लिए घी: 50 ग्राम, रिफाइंड तेल: तलने के लिए।

Matar Samosa Recipe (मटर समोसा रेसिपी) अगर आप छुट्टी पर नाश्ते में कुछ खास खाना चाहते हैं, तो ऐसे में समोसा एक अच्छा ऑप्शन है। लेकिन अगर आप आलू के समोसे से बोर हो गए हैं, तो आज आप मटर के समोसे बनाएं। इन्हें आप ब्रेकफास्ट, लंच या डिनर में बना सकती हैं। आइए जानते हैं मटर के समोसा बनाने की विधि (Matar Samosa Recipe)...
मटर समोसा रेसिपी सामग्री (Matar Samosa Recipe Ingredients)
मैदा: 200 ग्राम, उबली हरी मटर: 100 ग्राम, नमक: स्वादानुसार, धनिया पाउडर: 1 छोटा चम्मच, लाल मिर्च पावडर: 1/2 छोटा चम्मच, अमचूर पावडर: 1/2 छोटा
चम्मच, जीरा पावडर: 1/2 छोटा चम्मच, मोयन के लिए घी: 50 ग्राम, रिफाइंड तेल: तलने के लिए
मटर समोसा रेसिपी विधि (Matar Samosa Recipe Process)
1.मैदा छानकर नमक मिला लें। मोयन का घी मिलाकर अच्छी तरह मसलें।
2.थोड़ा पानी डालकर कड़ा आटा गूंथ लें।
3.मटर में सभी मसाले मिलाकर हल्का मसल लें।
4.आटे की छोटी-छोटी बॉल्स बनाएं।
5.हर बॉल को पतला बेलकर बीच में से काट लें।
6.कटे भाग को मोड़कर समोसे का आकार दें।
7.किनारों को पानी से चिपका दें। मटर
8.मसाला भरकर ऊपरी किनारों को भी चिपका दें।
9.कड़ाही में तेल गर्म करके मंदी आंच पर सुनहरा होने तक मटर समोसा को तल लें।
10.हरे धनिए की चटनी के साथ परोसें।
लेखिका - वीणा गु्प्ता
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App