Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

स्वाद और सेहत का परफेक्ट कॉम्बीनेशन 'मसाला टोस्ट', बहुत ही आसान है इसे बनाना

अगर आप शाम खाने के लिए कुछ सोच रही हैं। तो ऐसे में आप मसाला टोस्ट बनाकर फैमिली को सर्व कर सकती हैं। यह खाने में तो टेस्टी होता ही साथ ही सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इसी बीच आज हम आपको मसाला टोस्ट बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं।

स्वाद और सेहत का परफेक्ट कॉम्बीनेशन मसाला टोस्ट, बहुत ही आसान है इसे बनाना
X
मसाला टोस्ट (फाइल फोटो)

अक्सर लोग शाम के वक्त नाश्ते में जंक फूड ही खाना पसंद करते हैं, जो कि सेहत के लिए भी काफी हानिकारक होता है। वहीं अगर आप शाम खाने के लिए कुछ सोच रही हैं। तो ऐसे में आप मसाला टोस्ट बनाकर फैमिली को सर्व कर सकती हैं। यह खाने में तो टेस्टी होता ही साथ ही सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इसी बीच आज हम आपको मसाला टोस्ट बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं मसाला टोस्ट बनाने की रेसिपी।

सामग्री

तेल - 2 चम्मच

सरसों - 3/4 चम्मच

जीरा - 1/2 चम्मच

हरी मिर्च (बारीक कटी) - 1

अदरक बारीक कटा - 1 इंच

प्याज बारीक कटी - 1/2

टमाटर कटा - 1

गाजर कद्दकस किया - 1

पत्तागोभी कद्दूकस - 3/4 कप

शिमला मिर्च बारीक कटी - 1/4 कप

हल्दी - 1/2 चम्मच

जीरा पाउडर - 1/4 चम्मच

कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर - 1/2 चम्मच

गरम मसाला - 1/2 चम्मच

टमैटो सॉस - 2 चम्मच

चाट मसाला - 1/2 चम्मच

ब्रेड स्लाइस - 4

नमक- स्वादानुसार,

गॉर्निशिंग के लिए धनिया,

सेंकने के लिए मक्खन

विधी

- इसे बनाने के लिए एक कड़ाही में दो चम्मच तेल डालकर गर्म करें फिर इसमें सरसों, जीरा, मिर्च और अदरक डालें।

- इसके बाद अब इसमें बारीक कटे प्याज, टमाटर डालकर सॉते करें।

- अब इसमें गाजर, पत्तागोभी, शिमला मिर्च डालकर हल्का पकाएं।

- फिर धीमी आंच कर इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, जीरा पाउडर, चाट मसाला और नमक मिलाएं।

- इसके बाद इसमें टॉमेटो सॉस मिलाएं।

Also Read: बढ़ते वजन से परेशान हैं, तो सुबह-सुबह सिर्फ ये नाश्ता कीजिए

- इस पर आप हरी धनिया से गार्निश करें।

- अब ब्रेड पर मक्खन लगाकर अच्छे से सेंक लें। आपके टोस्ट तैयार है। इसे आप गर्म गर्म चाय के साथ सर्व करें।

और पढ़ें
Next Story