आज लंच में ट्राई करें लौकी चने की दाल, खाने में टेस्टी और बनाने में बहुत ही सिंपल
ज्यादातर लोगों को लौकी खाना बिल्कुल पसंद नहीं होता है। लेकिन अगर इसमें चने की दाल डालकर बनाया जाए तो यह खाने में काफी ज्यादा टेस्टी लगती है। इसी बीच आज हम आपको लौकी चने की दाल बनाने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं।

आज लंच में ट्राई करें लौकी चने की दाल, खाने में टेस्टी और बनाने में बहुत ही सिंपल (फाइल फोटो)
अक्सर लोग लौकी का नाम सुनकर तरह तरह की शकले बनाने लगते हैं। ज्यादातर लोगों को लौकी खाना बिल्कुल पसंद नहीं होता है। लेकिन अगर इसमें चने की दाल डालकर बनाया जाए तो यह खाने में काफी ज्यादा टेस्टी लगती है। इसी बीच आज हम आपको लौकी चने की दाल बनाने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं। यह खाने में टेस्टी होने के साथ साथ बनाने में काफी ज्यादा आसान होती है। तो आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।
सामग्री
लौकी (मीडियम साइज) - 1
चना दाल - 1 छोटी कटोरी
प्याज (बारीक कटा हुआ) - 1
हरी मिर्च बारीक कटी हुई - 2
जीरा - 1/4 चम्मच
हल्दी पाउडर - 1/2 चम्मच
जीरा पाउडर - 1/2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 1 चम्मच
गरम मसाला - 1 चम्मच
तेल - जरूरत के अनुसार
पानी - आवश्यकतानुसार
Also Read: दिन में एक बार जरूर बनाकर पिएं सेब और अनार का मिक्स जूस, जानें इसे बनाने का तरीका
विधि
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले चने की दाल को कुछ देर के लिए पानी में भिगोकर रखें।
- फिर लौकी छीलकर धो लें और छोटे टुकड़ों में काट लें।
- इसके बाद मीडियम आंच में एक प्रेशर कूकर में तेल गरम करके इसमें जीरा डाल दें।
- फिर जीरे के चटकते ही इसमें प्याज डालकर कड़छी से चलाते हुए भून लें और प्याज के सुनहरा होने के बाद इसमें टमाटर , हल्दी पाउडर, जीरा पाउडर और हरी मिर्च डालकर भून लें।
- फिर जब मसाले तेल छोड़ने लगे तो लौकी और चने की दाल डालकर अच्छे से मिला लें।
- अब 2-3 मिनट इसे चलाने के बाद कूकर में थोड़ा पानी, गरम मसाला और नमक डालकर ढक्कन बंद करें।
- फिर 1-2 सीटी आने के गैस बंद कर दें।
- कूकर का प्रेशर निकल जाने के बाद ढक्कन खोलकर धीमी आंच पर 3-4 मिनट तक सब्जी को और पका लें।
- आपकी लौकी चने की दाल तैयार है।