Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Jalebi Recipe : जानें घर में जलेबी कैसे बनती है

Jalebi Recipe : आपने अक्सर गली-मौहल्ले के नुक्कड़ पर मिलने वाली लाल या नारंगी रंग की कुरकुरी जलेबी (Jalebi) का स्वाद जरूर चखा होगा। लेकिन क्या आपने कभी घर में जलेबी बनाई है। अगर नहीं तो आज हम आपको घर में कुरकुरी जलेबी बनाने की विधि यानि जलेबी रेसिपी (Jalebi Recipe) बता रहे हैं। आपको पता है जलेबी को भारत की राष्ट्रीय मिठाई होने का गौरव प्राप्त है। यही नहीं, जलेबी का इतिहास 500 सालों पुराना है। ऐसे में आइए जानते हैं घर में जलेबी कैसे बनती है (Jalebi Recipe In Hindi)

Jalebi Recipe : जानें घर में जलेबी कैसे बनती है
X
Jalebi Recipe in Hindi

Jalebi Recipe : आपने अक्सर गली-मौहल्ले के नुक्कड़ पर मिलने वाली लाल या नारंगी रंग की कुरकुरी जलेबी (Jalebi) का स्वाद जरूर चखा होगा। लेकिन क्या आपने कभी घर में जलेबी बनाई है। अगर नहीं तो आज हम आपको घर में कुरकुरी जलेबी बनाने की विधि यानि जलेबी रेसिपी (Jalebi Recipe) बता रहे हैं। आपको पता है जलेबी को भारत की राष्ट्रीय मिठाई होने का गौरव प्राप्त है। यही नहीं, जलेबी का इतिहास 500 सालों पुराना है। ऐसे में आइए जानते हैं घर में जलेबी कैसे बनती है (Jalebi Recipe In Hindi)




जलेबी रेसिपी की सामग्री (Jalebi Recipe Ingredients)

मैदा 2 कप

यीस्ट 1/2 बड़ा चम्मच

पानी 2 कप

तलने के लिए घी

चाशनी के लिए

चीनी 4 कप

पानी 2 कप

दूध 1 बड़ा चम्मच

केसर 8-10 धागे

5-8 पिस्ता (बारीक कटे हुए)

कढ़ाही

पैन

चिमटा

प्लास्टिक वाली सॉस बॉटल या जलेबी वाला कपड़ा




जलेबी रेसिपी की विधि (Jalebi Recipe Process)

1. जलेबी रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले एक छोटी कटोरी में आधा गुनगुना पानी रखें और उसमें यीस्ट डालकर फूलने के लिए अलग रख दें।

2. इसके बाद एक बड़े बर्तन में मैदा छान लें, फिर उसमें पहले से घुला हुआ यीस्ट और पानी डालते हुए न ज्यादा गाढ़ा और न पतला घोल बना लें।

3. अब इस घोल को 5-6 घंटे के लिए ढककर अलग रख दें। जिससे जलेबी के घोल में खमीर उठ सके।

4. इसके बाद एक बर्तन में चीनी और पानी डालकर धीमी आंच पर एक तार की चाशनी बनने तक पकाएं।

5. चाशनी में उबाल आने के बाद उसमें एक चम्मच दूध डाल दें। इससे चाशनी की गंदगी ऊपर आ जाएगी, जिसे चम्मच की मदद से आसानी से अलग कर दें।

6. चाशनी में काफी देर तक उबाल आने के बाद एक चम्मच की मदद से उठाकर देखें, अगर एक पतली सी धार की तरह चाशनी नीचे गिरती है, तो चाशनी तैयार है।

7. अब चाशनी में केसर डालें और धीमी आंच पर पकने दें।

8. इसके बाद एक कढ़ाही में धीमी आंच पर घी गर्म करें।

9. अब जलेबी के घोल को एक कांटे की मदद से अच्छे से फेंट लें।

10. इसके बाद जलेबी को घोल को सॉस बोतल, जलेबी को साफ पतले कपड़ें या दूध की थैली को कोन की शेप देकर उसमें घोल भरें।

11. अब कोन को एक कोने को काटकर गर्म घी में जलेबियां बनाएं।

12. इसके बाद जलेबियों को दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंक लें।

13.अब सिंकी हुई जलेबियों को पहले से तैयार चाशनी में 5 मिनट के लिए डालें और बाहर निकाल लें।

14. इसके बाद तैयार कुरकुरी जलेबियों को प्लेट मे रखें और कटे हुए पिस्ते से गार्निश करके गर्मागर्म सर्व करें।




जलेबी के प्रकार (Types Of Jalebi)

1. जलेबी

2. जलेबा

3. रबड़ी जलेबी

4. इमरती

5. पनीर जलेबी

6. आलू जलेबी

7. ब्रेड जलेबी

8. जांगिरी जलेबी

9. चनार जिल्पी (बंगाल)

10. काजू जलेबी


और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story