Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Lockdown: घर पर हो रहे हैं बोर तो बनाएं दिल्ली वेजिटेबल रोल, ये है रेसिपी

Lockdown: जहां कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए पूरे देश को लॉकडाउन किया हुआ है। वहीं घर में कैद हुए लोग काफी बोर हो रहे है। इसी बीच आज हम दिल्ली वेजिटेबल रोल की रेसिपी बताने जा रहे हैं। जिसे बनाकर आप अपने खाली टाइम को यूटिलाइज करके फैमिली को खुश कर सकते हैं।

Lockdown: घर पर हो रहे हैं बोर तो बनाएं दिल्ली वेजिटेबल रोल, ये है रेसिपी
X
दिल्ली वेजिटेबल रेसिपी (फाइल फोटो)

Lockdown: कोरोना के चलते पूरे देश को लॉकडाउन किया गया है। जिसमें लोगों को घर से बाहर निकलने के लिए सख्त मना किया गया है। वहीं लोगों को घर में रहना काफी मुश्किल हो रहा है। घरों में कैद लोग काफी बोर हो रहे हैं। वहीं आपको बताना चाहेंगे कि आप कुकिंग करके भी समय बिता सकती हैं। इसी बीच आज हम आपकी मदद के लिए आज आपको दिल्ली वेजिटेबल रोल की रेसिपी बताने जा रहे हैं। जो खाने में काफी हैल्थी है और इसे आप परिवार के साख एन्जॉय करके खा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं दिल्ली वेजिटेबल रोल रेसिपी।

दिल्ली वेजिटेबल रोल सामग्री

पत्ता गोभी,प्याज,शिमला मिर्च - 2 कप (मिक्स)

धनिया पाउडर - 1 छोटा चम्मच

जीरा पाउडर - 1 छोटा चम्मच

चाट मसाला - स्वादानुसार,

गर्म मसाला - चुटकी भर

हल्दी पाउडर - चुटकी भर,

हरी मिर्च - 1 कटी हुई

नमक - स्वादानुसार

धनिया पत्ता और पुदीने की चटनी

नीबू स्लाइस में कटा हुआ

चपाती के लिए सामग्री

आटा - 1 कप

नमक - स्वादानुसार

दिल्ली वेजिटेबल विधि

एक पैन में तेल गर्म करके उसमें प्याज शिमला मिर्च डालें औस उसे अच्छे से पकाएं।

फिर इसमें सभी मसाले डाल दें और पकाएं।

ऐसे बनाएं रोल

चपाती की सभी सामग्री आटा गूंथ लें, रोटी बनाकर दोनों तरफ सेक लें।

रोटी के बीच में तैयार सब्जी को फैलाएं।

उसके ऊपर ,प्याज डालकर टाइट रोल कर के दो भाग में काट लें।

आपके दिल्ली वेजिटेबल रोल तैयार हैं। इसे आप चटनी और नींबू के साथ सर्व करें।

और पढ़ें
Shagufta Khanam

Shagufta Khanam

Jr. Sub Editor


Next Story