मेहमानों को बनाकर खिलाएं रेस्टोरेंट स्टाइल छोले भटूरे, नोट करें रेसिपी
आज हम आपके लिए रेस्टोरेंट स्टाइल में छोले भटूरे बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी।

मेहमानों को बनाकर खिलाएं रेस्टोरेंट स्टाइल छोले भटूरे, नोट करें रेसिपी (फाइल फोटो)
अगर आप मेहमानों के लिए भोजन बनाने को लेकर परेशान हैं तो ऐसे में छोले भटूरे बनाना बेस्ट ऑप्शन है। आज हम आपके लिए रेस्टोरेंट स्टाइल में छोले भटूरे बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी।
भटूरे की सामग्री
मैदा - 1/2 किलो
दही - 1/2 कटोरी
बेकिंग पाउडर - 1 चम्मच
कसूरी मेथी - 1 चम्मच
दूध - 1/2 कप
गुनगुना पानी - 2 कप
नमक - स्वादानुसार
तेल - तलने के लिए
छोले की सामग्री
सामग्री
काबुली चना - 1 कटोरी
खाने वाला सोडा - 1/2 चम्मच
टमाटर - 3
हरी मिर्च - 4-5
अदरक का पेस्ट - 1 चम्मच
जीरा - 1/2 चम्मच
धनिया पाउडर - 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 1 चम्मच
गरम मसाला - 1/2 चम्मच
नमक - स्वादानुसार
तेल - जरूरत के अनुसार
ऐसे बनाएं भटूरा
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बर्तन में मैदा, तेल, नमक, बेकिंग पाउडर, कसूरी मेथी और दही डालकर अच्छी तरह से मिला दें।
- इसके बाद अब दूध डालकर और साथ ही गुनगुने पानी से नरम आटा गूंदें।
- गूंदे हुए आटे को 2 घंटे के लिए ढककर रख दें।
- ध्यान रखें कि आटे को फ्रिज या ठंडी जगह पर नहीं रखना है।
- तय समय के बाद आटे की बड़ी-बड़ी लोइया तोड़ लें और लोइयां लेने से पहले हथेलियों पर तेल लगा लें।
- तेज आंच पर एक कड़ाही में तेल गरम होने के बाद एक लोई पर थोड़ा-सा तेल लगाकर लंबाई में बेलें।
- ध्यान रखें कि भटूरा थोड़ा मोटा ही रखें, ऐसा करने से यह अच्छी तरह फूल जाएगा।
- फिर भटूरे को गरम तेल में डालकर फ्राई कर लें।
आपके भटूरे तैयार हैं।
छोले बनाने का तरीका
- इसके लिए आप सबसे पहले इन्हें रातभर एक बर्तन में भिगोकर रख दें।
- फिर तय समय के बाद पानी निकालकर चनों को एक बार धोएं।
- अब तेज आंच पर एक कूकर में छोले, पानी, नमक और जरा सा खाने का सोडा भी डालें।
- फिर इसमें 7-8 सीटी लगा लें. जब तक कूकर का प्रेशर खत्म हो रहा है टमाटर, हरी मिर्च, अदरक को बारीक पीस लें।
- अब कड़ाही में तेल गरम करके इसमें जीरा डाल दें।
- अब टमाटर, अदरक, हरी मिर्च का पेस्ट, धनिया पाउडरऔर लाल मिर्च पाउडर डालकर मसाले को तब तक भूनें जब तक कि मसाला तेल न छोड़ने लगे।
- भुने मसाले में एक गिलास पानी और स्वादानुसार नमक डाल दें।
- इसके बाद पानी के साथ छोले डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
- अगर छोले ज्यादा गाढ़े लग रहे हों तो जरूरत के अनुसार पानी मिलाएं।
- फिर उबाल आने के बाद 2-3 मिनट तक पकने दें और गरम मसाला डालकर आंच बंद कर दें।
- आपके गरमागरम छोले तैयार हैं। आप इसे भटूर, आचार और सलाद के साथ सर्व करें।