Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

स्नैक्स में ऐसे बनाकर खाएं पनीर काठी रोल

आज आपको स्नैक्स में बनाने के लिए पनीर काठी रोल की रेसिपी लेकर आए हैं। यह खाने में काफी टेस्टी होता है। तो आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।

स्नैक्स में ऐसे बनाकर खाएं पनीर काठी रोल
X

स्नैक्स में ऐसे बनाकर खाएं पनीर काठी रोल (फाइल फोटो)

अक्सर लोग स्नैक्स में समोसे, कचौड़ी खाना पसंद करते हैं। लेकिन आज आपको स्नैक्स में बनाने के लिए पनीर काठी रोल की रेसिपी लेकर आए हैं। यह खाने में काफी टेस्टी होता है। तो आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।

सामग्री

पनीर (कद्दूकस किया हुआ) - 100 ग्राम

आटा - 100 ग्राम

गाजर (पतली लंबी कटी हुई) - 100 ग्राम

शिमला मिर्च (पतली लंबी कटी हुई) - 1/2

प्याज (बारीक कटा हुआ) - 1

हरा धनिया 1/2 चम्मच

जीरा - 1/2 चम्मच

लाल मिर्च पाउडर - 1 चम्मच

टोमैटो सॉस - 1 बड़ा चम्मच

नमक - स्वादानुसार

पानी - आटा गूंदने के लिए

तेल - जरूरत के अनुसार

Also Read: घर पर बनाएं हलवाई जैसे गुड़ पारे, यह है रेसिपी

विधि

- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले एक परात में आटे को अच्छे से गूंद लें और लगभग 20 मिनट के लिए ढककर रख दै।

- फिर तय समय के बाद इससे चार रोटियां बनाएं।

- अब मीडियम आंच में एक कड़ाही में तेल गर्म करें और इसमें जीरा तड़काएं।

- जीरे के चटक जाने के तुरंत बाद ही पहले प्याज और फिर सभी सब्जियां, नमक-मिर्च डालकर चलाएं।

- फिर जब सब्जियां आधी पक जाएं तब इसमें पनीर और टोमैटो सॉस डालकर अच्छे से मिला लें।

- फिर तैयार मिक्सचर को रोटी पर फैलाकर रोल बनाएं और तेल लगाते हुए तवे पे अच्छे से सेंकें।

- आपका पनीर काठी रोल तैयार है ।

और पढ़ें
Next Story