बचे हुए कड़ाही पनीर से बनाएं टेस्टी पिज्जा, स्वाद में आएगा मजा
आज हम आपको बचे हुए कड़ाही पनीर से पिज्जा बनाने की रेसिपी बताएंगे। यह बच्चे से लेकर बड़े सभी को खूब पसंद आएगा। तो आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका।

बचे कड़ाही पनीर से बनाएं पिज्जा (फाइल फोटो)
आज हम आपको बचे हुए कड़ाही पनीर से पिज्जा बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। इसे आप सुबह नाश्ते में भी ट्राई कर सकती हैं। खाने में तो टेस्टी होता ही है, साथ ही यह बनाने में काफी आसान होता है। तो आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका।
सामग्री
पिज्जा क्रस्ट - 1 मल्टीग्रेन
मॉजेरेला चीज - 100 ग्राम
पिज्जा सॉस या शेजवान सॉस - 2 बड़ा चम्मच
बचा हुआ कड़ाही पनीर - 1 कटोरी
ऑरगेनो पाउडर - 1 चम्मच
चिली फ्लेक्स - 1 चम्मच
नमक - स्वादानुसार
गार्निशिंग के लिए
कुछ ऑलिव्स
कटा टमाटर - 1 लंबे स्लाइसेज में
कटा प्याज - 1 लंबे स्लाइसेज में
विधि
- इसे बनाने के लिए सबसे पहले पिज्जा के क्रस्ट पर सॉस लगा लें।
- इसके बाद आप मॉजेरेला चीज को कद्दूकस करके डालें।
- फिर बचा कड़ाही पनीर फैलाएं और सारी सामग्री एक-एक कर डाल दें।
Also Read: बाहर देशों में भी बढ़ रही है देसी मसालों को डिमांड, कई परेशानियों का है हल
- इसके बाद एक बार फिर मॉजेरेला चीज डालें।
अब ओवन को 200 डिग्री पर प्रीहीट करें और करीब 20-25 मिनट तक बेक करें। इसके बाद इसके ऊपर से ऑरगेनो पाउडर, नमक, काली मिर्च और चिली फ्लेक्स डालकर गर्मागर्म सर्व करें।