Gond Laddu Recipe: सर्दियों में ऐसे बनाकर खाएं गोंद के लड्डू, मिलेंगे जबरदस्त फायदे
गोंद के लड्डू खाने से शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं। ऐसे में आज हम आपको गोंद के लड्डू बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं गोंद के लड्डू बनाने का तरीका।

गोंद के लड्डू (फाइल फोटो)
Gond Laddu Recipe: अक्सर लोग सर्दियों में मेवे के लड्डू बनाकर खाते हैं। यह सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं। वहीं गोंद के लड्डू खाने से शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं। ऐसे में आज हम आपको गोंद के लड्डू बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं गोंद के लड्डू बनाने का तरीका।
सामग्री
आटा - डेढ़ कप
देसी घी - एक कप
पिसी चीनी - एक कप
खाने का गोंद - एक कप
काजू कटे हुए - 50 ग्राम
बादाम कटे हुए - 50 ग्राम
तरबूज के बीज - 50 ग्राम
विधि
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले गैस पर भारी तले वाली कड़ाही में घी गर्म करके इसमें गोंद डालकर मध्यम आंच पर तल लें।
- फिर जब गोंद का रंग गोल्डन ब्राउन हो जाए तो गैस बंद करें।
- इसके बाद फिर गोंद को थोड़ा ठंडा करके कूट लें या फिर आप चाहें तो इसे मिक्सी में पीस लें।
- फिर इसके बाद कड़ाही को फिर से गैस पर रखकर घी गर्म करें।
- इसके बाद इसमें आटा डालकर मध्यम आंच पर भून लें।
- आटे को हल्का ब्राउन होने तक भून लें।
- इसके बाद आटे में गोंद, काजू, बादाम और तरबूज के बीज डालकर गैस बंद करें।
- फिर तैयार इस मिक्सचर को कढ़ाई से बाहर निकालकर ठंडा होने के लिए रख दें।
- अब आटा और गोंद के मिक्सचर में पिसी चीनी मिला दें।
- इसके बाद इस मिक्सचर के गोल-गोल लड्डू बना लें।