Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Chicken Roll Recipe: घर पर एक बार जरूर ट्राई करें ये चिकन रोल, चाटते रह जाएंगे उंगलियां

Chicken Roll Recipe: आज हम आपको घर पर ही चिकन रोल बनाने का तरीका बताएंगे। यह खाने में काफी टेस्टी होता है। इसके साथ ही इसे बनाना काफी आसान होता है। तो आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।

घर पर एक बार जरूर ट्राई करें ये चिकन रोल, चाटते रह जाएंगे उंगलियां
X

घर पर एक बार जरूर ट्राई करें ये चिकन रोल, चाटते रह जाएंगे उंगलियां (फाइल फोटो)

Chicken Roll Recipe: नॉन वेज खाने के शौकीनों को चिकन खाना काफी पसंद होता है। इसके लिए वे बाहर जाकर तरह तरह की चीजें खाना पसंद करते हैं। जिसमें चिकन रोल काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। इसी बीच आज हम आपको घर पर ही चिकन रोल बनाने का तरीका बताएंगे। यह खाने में काफी टेस्टी होता है। इसके साथ ही इसे बनाना काफी आसान होता है। तो आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।

सामग्री

रुमाली रोटी - 3

प्याज कटी हुई - 1

शिमला मिर्च कटी हुई - 1

बॉनलेस चिकन मैश किया हुआ - 2 कप

अदरक-लहसुन का पेस्ट - 2 चम्मच

टमाटर (कटा हुआ) - 1/4 कप

हरी मिर्च - 1

धनियापत्ती - 2 बड़े चम्मच

लाल मिर्च - स्वादानुसार

नमक - स्वादानुसार

तेल - 4 बड़े चम्मच

Also Read: खाने के साथ सर्व करें पत्तागोभी का रायता, नोट करें रेसिपी

विधि

- इसे बनाने के लिए आप मीडियम आंच पर पैन में 2 चम्मच तेल गरम करके इसमें रूमाली रोटी रखकर दोनों तरफ सेंककर अलग रखें।

- फिर उसी पैन में बचा हुआ तेल डालकर गरम करें और प्याज और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर भूनें।

- फिर इसके बाद टमाटर, हरी मिर्च और शिमला मिर्च डालकर पकाएं।

- इसके बाद इसमें लाल मिर्च पाउडर, चिकन और नमक डालकर 4-5 मिनट के लिए पका लें।

- फिर तय समय के बाद धनियापत्ती डालें।

- अब भरावन को रुमाली रोटी के बीच में बराबर मात्रा में रखकर रोल करें।

आपका चिकन रोल तैयार है।

और पढ़ें
Next Story