लंच में ऐसे बनाएं मिक्स वेज तेहरी, जानें इसे बनाने का तरीका
आज हम अलग तरीके से तेहरी बनाने का तरीका बताएंगे। आज हम आपके लिए मिक्स वेज तेहरी रेसिपी लेकर आए हैं। यह बनाने में भी काफी आसान होती है। तो आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।

लंच में ऐसे बनाएं मिक्स वेज तेहरी, जानें इसे बनाने का तरीका (फाइल फोटो)
तेहरी खाने में काफी स्वादिष्ट लगती है। ज्यादातर लोग इसे सिंपल बनाकर खाते हैं। लेकिन आज हम अलग तरीके से तेहरी बनाने का तरीका बताएंगे। आज हम आपके लिए मिक्स वेज तेहरी रेसिपी लेकर आए हैं। यह बनाने में भी काफी आसान होती है। तो आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।
सामग्री
चावल - 1 कप
प्याज - 2 कप
शिमला मिर्च - 1/2 कप
टमाटर - 1 कप
बीन्स - 1/2 कप
स्वीट कॉर्न - 1/2 कप
आलू - 1 कप
जीरा - 1 चम्मच
गरम मसाला - 1 चम्मच
हल्दी पाउडर - 1/4 चम्मच
हरा धनिया - 2 बड़े चम्मच
नमक - स्वादानुसार
तेल - जरूरत के अनुसार
Also Read: ऐसे बनाएं क्रिस्पी फ्राइड आलू, खाने में लगते हैं बहुत ही टेस्टी
विधि
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले मीडियम गैस पर प्रेशर कूकर में तेल डालकर गरम करके इसमें जीरा और प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने फ्राई भून लें।
- इसके बाद फिर सभी सब्जियां डालकर 2 से 4 मिनट तक पकाएं।
- फिर जब सब्जियां नरम हो जाएं तब गरम मसाला, हल्दी पाउडर और नमक डालें।
- अब चावल डालकर 2 मिनट तक पका लें और फिर पानी डालकर कूकर का ढक्कन लगाकर 2 सीटी आने तक पकाएं।
- तय समय के बाद गैस बंद कर दें।
आपकी मिक्स वेज तेहरी तैयार है।