Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Holi 2021: त्योहार के मौके पर मेहमानों के लिए बनाएं छोलिया पनीर, जानें इसे बनाने का तरीका

आज हम आपको छोलिया पनीर बनाने का तरीका लेकर आए हैं। यह खाने में काफी टेस्टी होती है। इसके साथ ही इसे बनाना भी काफी आसान होता है। तो आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।

दोस्तों के साथ एन्जॉय करें पनीर मंचूरियन, यह  है इसे बनाने का आसान तरीका
X

दोस्तों के साथ एन्जॉय करें पनीर मंचूरियन, यह है इसे बनाने का आसान तरीका (फाइल फोटो)

आज हम आपको छोलिया पनीर बनाने का तरीका लेकर आए हैं। यह खाने में काफी टेस्टी होती है। इसके साथ ही इसे बनाना भी काफी आसान होता है। तो आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।

सामग्री

पनीर - 1/2 किलो

काबुली चना - आधा कप (4 से 5 घंटे पानी में भिगोकर रखे हुए)

प्याज का पेस्ट - 1 बड़ा चम्मच

प्याज स्लाइस में कटी हुई - 3

अदरक लहसुन का पेस्ट - 3 बड़े चम्मच

दही - 50 ग्राम

लौंग - 4-5

हरी इलायची - 2-3

बड़ी इलायची - 1-2

साबुत काली मिर्च - 4 से 6

जीरा - 1/2 चम्मच

गरम मसाला - 1 चम्मच

लाल मिर्च पाउडर - 1 चम्मच

हल्दी - 1/2 चम्मच

घी - 3 बड़े चम्मच

तेल - 1/2 कप

नमक - स्वादानुसार

पानी - 1/2 कप

विधि

- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले पनीर को छोटा छोटा काट लें।

- फिर मीडियम आंच में एक कड़ाही में तेल डालकर गरम करके इसमें लौंग, हरी इलायची और काली मिर्च डाल दें।

- इसके बाद अब इसमें प्याज डालकर कड़छी से चलाते हुए सुनहरा होने तक भूनें।

- फिर ऊपर से पनीर और चना डालें और 3-4 मिनट तक भून लें।

- फिर तय समय के बाद इसमें प्याज का पेस्ट और अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर 3-4 मिनट तक भून लें।

- अब इसके बाद हल्दी, नमक, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला डालकर 1-2 मिनट तक और पका लें।

- इसके बाद अब इसमें 4 चम्मच दही डालें और अच्छे से मिलाकर धीमी आंच पर ढककर पकाएं।

- जब तक यह पक रहा है दही, बड़ी इलायची के दाने और जीरा पीसें।

- फिर अब इस पेस्ट को कड़ाही में डालकर छोले और पनीर के साथ अच्छे से मिक्स करें।

- फिर 8-10 मिनट तक धीमी आंच पर ढककर पकाकर गैस बंद कर दें।

- आपका छोलिया पनीर तैयार है।

और पढ़ें
Next Story