Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

नाश्ते में बनाकर खाएं मेथी के पराठे, जानें इसे बनाने की रेसिपी

आज हम आपको मेथी के पराठे बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। यह खाने में काफी टेस्टी होते हैं। इसके साथ ही इन्हें बनाना भी काफी आसान होता है। तो आइए जानते हैं मेथी के पराठे बनाने का तरीका।

नाश्ते में बनाकर खाएं मेथी के पराठे, जानें इसे बनाने की रेसिपी
X

मेथी के पराठे रेसिपी (फाइल फोटो)

आज हम आपको मेथी के पराठे बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। यह खाने में काफी टेस्टी होते हैं। इसके साथ ही इन्हें बनाना भी काफी आसान होता है। तो आइए जानते हैं मेथी के पराठे बनाने का तरीका।

सामग्री

गेहूं का आटा - 2 कप

मेथी - 1 कप

गरम मसाला - 1/4 चम्मच

लाल मिर्च पाउडर - 1/4 चम्मच

भुना हुआ जीरा पाउडर - 1/4 चम्मच

अजवाइन - 1/4 चम्मच

राई - 1 चम्मच

अदरक-लहसुन का पेस्ट - 1 बड़ा चम्मच

नमक - स्वादानुसार

तेल - जरूरत के अनुसार

Also Read: नाश्ते में बनाएं आलू प्याज के पराठे, नोट करें रेसिपी

विधि

- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले मेथी को अच्छे से धोकर छोटा-छोटा काटें।

- फिर मीडियम आंच पर पैन में तेल गरम करके इसमें राई डालकर चटकाएं।

- इसके बाद अब अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर हल्का भून लें।

- फिर सभी मसाले और मेथी डालकर इसे 10 से 15 मिनट के लिए पका लें।

- फिर जब मेथी का सारा पानी सूख जाए तब गैस बंद कर दें।

- अब एक बर्तन में आटा, अजवाइन, मेथी मिलाकर आटा गूंद लें।

- आटे पर थोड़ा सा तेल लगाकर इसे 15 मिनट के लिए अलग रखें।

- तय समय के बाद आटे की लोइयां तोड़ लें और पराठे जितना बेल लें।

- मीडियम आंच पर तवे पर हल्का तेल डालकर गरम करके अब पराठा डालकर दोनों तरफ तेल लगाकर करारा होने तक सेंक लें।

आपके मेथी के पराठे तैयार हैं। इसे आप दही के साथ सर्व करें।

और पढ़ें
Next Story