Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

नाश्ते में बनाकर खाएं कर्ड डोसा, बनाने में होता है बहुत ही आसान

आज हम आपके लिए आज एक बहुत ही टेस्टी रेसिपी लेकर आए हैं। यह रेसिपी है कर्ड डोसा। यह खाने में काफी टेस्टी होता है। इसके साथ ही इसे बनाना भी काफी आसान होता है। तो आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका

एक बार जरूर ट्राई करें दही और पोहा से बना ये टेस्टी डोसा, यह है रेसिपी
X

एक बार जरूर ट्राई करें दही और पोहा से बना ये टेस्टी डोसा, यह है रेसिपी(फाइल फोटो)

अगर आप रोज एक ही नाश्ता खाकर बोर हो गए हैं तो आज हम आपके लिए आज एक बहुत ही टेस्टी रेसिपी लेकर आए हैं। यह रेसिपी है कर्ड डोसा। यह खाने में काफी टेस्टी होता है। इसके साथ ही इसे बनाना भी काफी आसान होता है। तो आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका

सामग्री

चावल - 1 कप

पोहा - 1/2 कप

उड़द दाल - 2 बड़े चम्मच

मेथी दाना - 1 चम्मच

दही - 1/2 कप

चीनी - 1/2 चम्मच

नमक - स्वादानुसार

तेल जरूरत के अनुसार

Also Read: जानें चॉकलेट मिल्क शेक बनाने का तरीका, बच्चों को आएगा खूब पसंद

विधि

- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बर्तन में पानी डालकर चावल, उड़द दाल और मेथी दाना अच्छी तरह से धोएं।

- फिर एक दूसरे बर्तन मे पोहा भी धोएं और सभी चीजों को दही में डालकर 5-6 घंटों के लिए रखें।

- इसके बाद अब ग्राइंडर जार में सभी चीजें, चीनी और नमक डालकर पेस्ट बनाकर 5-6 घंटों के लिए अलग रखें।

- तय समय के बाद मीडियम आंच पर तवे में तेल डालकर गर्म करें और अब बैटर का एक चम्मच लेकर तवे पर फैलाएं।

- फिर इसके एक प्लेट से ढक दें और जब डोसा एक तरफ से सिक जाए तो इसे दूसरी तरफ से भी सेंक लें।

- आपका कर्ड डोसा तैयार है। इसे नारियल चटनी और सांभर के साथ खाएं।

और पढ़ें
Next Story