Holi 2020: रंगो के इस त्योहार पर ऐसे तैयार करें स्पेशल ठंडाई
Holi 2020 : होली के इस रंग भरे त्योहारों को और भी खास बनाने के लिए हम आपको स्पेशल ठंडाई बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं। ये टेस्टी होने के साथ काफी हेल्थी भी है।

Holi 2020: होली का त्योहार रंगो के साथ-साथ खाने पीने चीजों के लिए भी फैमस है। इस दिन लोग रंगो के साथ खूब मस्ती करते हैं। वहीं यह त्योहार रंगो के साथ ठंडाई के बिना भी अधूरा है। वहीं लोग इस मौके पर ठंडाई पीना पसंद करते हैं। इसी बीच आपके जश्न को और भी खास बनाने के लिए हम आपको स्पेशल ठंडाई बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं ठंडाई बनाने की रेसिपी।
ठंडाई सामग्री
बादाम- 2 चम्मच
काजू- 3 चम्मच
पिस्ता- 3 चम्मच
खरबूजे के बीज- 3 चम्मच
खसखस- 3 चम्मच
हरी इलाइची- 3 चम्मच
दालचीनी- 2 चम्मच
काली मिर्च- 1 चम्मच
फुल क्रीम दूध- 1 कप
चीनी- 1½ कप
गुलाब की पंखुड़ियां
ठंडाई विधि
-सबसे पहले एक बाउल में बादाम, काजू, पिस्ता, तरबूज के बीज, खसखस, हरी इलाइची, दालचीनी और काली मिर्च को डालें।
- इसके बाद सभी चीजों को अच्छे से मिला कर मिक्सी में पीस कर पाउडर तैयार करें।
- अब एक पैन में दूध को गर्म करने के बाद उसमें चीनी और तैयार मसाला डालें।
आपकी ठंडाई बन कर तैयार है। इसके बाद इसे ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दें। गिलास में करने के बाद अब इसके ऊपर से कटे ड्राई फ्रूट्स और गुलाब की पंखुड़ियां डालें।