Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Sunday Special Recipe: 24 घंटे बिकता है इंदौरी पोहा, आजादी के 2 साल बाद आई इस डिश का जानें इतिहास और रेसिपी

Sunday Special Recipe: आपको जानकर शायद हैरानी होगी कि इंदौर एक ऐसा शहर है। जहां की 90 प्रतिशत पॉप्यूलेशन पोहा खाकर दिन की शुरुआत करती है। वहीं यहां आने वाला हर शख्स इसे बड़े चाव से खाता है। यहां लोग पोहे- जलेबी को खूब पसंद करते हैं। यही वजह है कि यहां के लोगों के लिए पोहा 24 घंटे बिकता है। इसी बीच आज हम आपकों इंदौरी पोहा बनाने की रेसिपी बताएंगे। इसके साथ ही इसका पूरा इतिहास बताने जा रहे हैं।

Sunday Special: 24 घंटे बिकता है इंदौरी पोहा, आजादी के 2 साल बाद आई इस डिश का जानें इतिहास और रेसिपी
X

Sunday Special: 24 घंटे बिकता है इंदौरी पोहा, आजादी के 2 साल बाद आई इस डिश का जानें इतिहास और रेसिपी (फाइल फोटो)

Sunday Special Recipe: आपको इंदौरी पोहे खाने के शौकीन भारत में ही नहीं बल्कि विदेश में भी मिल जाएंगे। दुनियाभर में फेमस ये डिश नाश्ते के लिए बेस्ट ऑप्शन है। टेस्ट में अच्छा होने के साथ - साथ यह सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। आपको जानकर शायद हैरानी होगी कि इंदौर एक ऐसा शहर है। जहां की 90 प्रतिशत पॉप्यूलेशन पोहा खाकर दिन की शुरूआत करती है। वहीं यहां आने वाला हर शख्स इसे बड़े चाव से खाात है। यहां लोग पोहे- जलेबी को खूब पसंद करते हैं। यही वजह है कि यहां के लोगों के लिए पोहा 24 घंटे बिकता है। इसी बीच आज हम आपकों इंदौरी पोहा बनाने की रेसिपी बताएंगे। इसके साथ ही इसका पूरा इतिहास बताने जा रहे हैं।

जानें क्या है इतिहास

वैसे तो सबसे पहले पोहा महाराष्ट्र में खाया गया था। वहीं होल्कर और सिंधिया वंश के महाराष्ट्र से मध्यप्रदेश आने के साथ पोहा इंदौर आ गया। बताया जाता है कि आजादी के तकरीबन 2 साल बाद पोहा इंदौर आया था। महाराष्ट्र के रायगढ़ के पुरूषोत्तम जोशी इंदौर में अपने रिश्तेदार के यहां आए थे। उस दौरान जोशी के मन में पोहे की दुकान खोलने का ख्याल आया था। दुकान खुलने के बाद यहां के लोगों को पोहा काफी पसंद आया। जिसके बाद पोहा यहां की पहचान बन गया।

कई क्रिकेटर्स का फेवरेट है पोहा

इंदौर के होल्कर स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट के दूसरे दिन विराट कोहली शून्य पर ही आउट हो गए थे। जिसके बाद यहां के लोगों ने काफी ताने मारे कि विराट अगर पोहा खाकर खेलते तो सेन्चुरी बनाकर ही वापस लौटते। वहीं इस सीरीज के दौरान गौतम गंभीर, वी वी एस लक्ष्मण और कमेंटेटर जतिन सप्रू की फोटो पोहा - जलेबी खाते हुए खूब वायरल हुई थी। क्रिकेटर राहुल द्रविड इंदौरी पोहा खाने के काफी शौकीन हैं।

ऐसे बनाएं इंदौरी पोहा

पोहा (मीडियम साइज वाला) - 2 कप

प्याज (छोटे टुकड़ों में कटा हुआ) - 1

हरी मिर्च (कटी हुई) - 3

हल्दी पाउडर - 1/4 छोटा चम्मच

चीनी - 1 छोटा चम्मच

राई दाना - 1 छोटा चम्मच

सौंफ - 1 छोटा चम्मच

साबुत धनिया - 1 छोटा चम्मच

तेल - 2 बड़ा चम्मच

हरे मटर के दाने - 1/2 छोटी कटोरी

करी पत्ता - 8-10 पत्तियां

नमक -स्वादानुसार

परोसने के लिए सामग्री

नमकीन/सेव/भुजिया

प्याज ( छोटे टुकड़ों में कटा हुआ)

बारीक कटी धनियापत्ती (बारीक कटी )

तली हुई मूंगफली

अनार दाने

नींबू - 1

जीरावन मसाला

Also Read: घर पर बनाकर खाएं मार्केट जैसी दही सेव पूरी, जानें रेसिपी

विधि

- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले पोहे को 2-3 बार धो लें।

- इसके बाद फिर इसे छलनी में रख दें और अब मीडियम आंच पर एक कड़ाही में तेल डालकर गरम करें।

- तेल के अच्छी तरह गर्म हो जाने के बाद इसमें राई, सौंफ, साबुत धनिया, करी पत्ता और हींग डालकर तड़का लगाएं।

- इसके बाद जब राई और सौंफ चटकने लगे, तब पैन में प्याज, मटर और हरी मिर्च डालकर प्याज के गुलाबी होने तक भून लें।

- फिर इसके बाद कड़ाही में छलनी में रखा हुआ पोहा डाल दें और ऊपर से हल्दी पाउडर, नमक और चीनी डालकर कड़छी से अच्छी तरह मिक्स करें।

- इसके बाद अब कड़ाही को एक प्लेट से ढक कर 2 से 3 मिनट तक मध्यम आंच पर पोहा पका लें।

- इसके बाद गैस बंद कर दें।

- प्लेट पर पोहा निकालें और उसके ऊपर कटा प्याज, नमकीन सेव, धनियापत्ती, नींबू का रस, मूंगफली , अनार दाने और जीरावन मसाला डालकर सर्व करें।

और पढ़ें
Next Story