Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

आज नाश्ते में बनाएं ओट्स पोहा, टेस्टी होने के साथ सेहत का भी रखेगा ध्यान

नाश्ते में आप चाहें तो ओट्स पोहा ट्राई कर सकती हैं। यह खाने में भी काफी टेस्टी होता है। इसके साथ ही इसे बनाना भी काफी आसान होता है। यह आपके डाइजेशन को अच्छा रखता ही है। इसके साथ ही यह आपकी इम्यूनिटी बढ़ाने का भी काम करता है। इसी बीच आज हम आपको ओट्स पोहा बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं।

आज नाश्ते में बनाएं ओट्स पोहा, टेस्टी होने के साथ सेहत का भी रखेगा ध्यान
X

ओट्स पोहा रेसिपी (फाइल फोटो)

अक्सर महिलाएं हेल्दी नाश्ता बनाने को लेकर काफी कंफ्यूज रहती हैं। जिसमें खासतौर पर महिलाएं बच्चों के लिए काफी परेशान रहती हैं। ऐसे में आप चाहें तो ओट्स पोहा ट्राई कर सकती हैं। यह खाने में भी काफी टेस्टी होता है। इसके साथ ही इसे बनाना भी काफी आसान होता है। यह आपके डाइजेशन को अच्छा रखता ही है। इसके साथ ही यह आपकी इम्यूनिटी बढ़ाने का भी काम करता है। इसी बीच आज हम आपको ओट्स पोहा बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं ओट्स पोहा बनाने ता तरीका।

सामग्री

ओट्स- 1,1/2 कप

राई- 1/2 छोटा चम्‍मच

करी पत्‍ता- 6 पत्‍तियां

हरी मिर्च- 3 (बारीक कटी हुई)

मिक्‍स सब्‍जियां- 1 कप (कटी हुई)

हरा धनिया- गार्निशिंग के लिए (बारीक कटा)

हींग- चुटकीभर

नींबू - एक

नमक- स्‍वादानुसार

विधि

- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले ओट्स को धोकर सुखा लें।

- इसके बाद इसमें आप इसमें नमक, हरी मिर्च, नींबू का रस, हल्दी मिक्स करें।

- फिर पैन में तेल गर्म करके हींग, राई भूनें।

Also Read: घर पर ऐसे बनाएं आंवला मुरब्बा, इसे खाकर इम्यूनिटी को बढ़ाएं

- अब इसमें सब्जियां, करी पत्ता डालकर लगातार चलाते हुए पका लें।

- इसके बाद बीच- बीच में पानी से छोटे छींटे मारें और 2 मिनट तक ढककर पका लें।

- सब्जियों के पकने पर ओट्स मिलाकर धीमी आंच पर पकाएं।

- ओट्स पोहा को हरा धनिया और नींबू के रस से गार्निश करें।

आपका ओट्स पोहा तैयार है।

और पढ़ें
Next Story